ऑस्कर के ऑफिशियल पेज ने दीपिका पादुकोण का डांस वीडियो किया शेयर, अपनी मस्तानी को देख बावले हुए रणवीर सिंह

Deepika Padukone: 'द एकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' का एक वी़डियो शेयर किया है. इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण के पति और फिल्म में लीड रोल में नजर आए रणवीर सिंह ने कमेंट कर लोगों का दिल जीत लिया है.  

Written by - Manushri Bajpai | Last Updated : Apr 4, 2024, 11:46 AM IST
  • ऑस्कर के पेज पर छाईं दीपिका पादुकोण
  • पति रणवीर सिंह ने किया कमेंट
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज ने दीपिका पादुकोण का डांस वीडियो किया शेयर, अपनी मस्तानी को देख बावले हुए रणवीर सिंह

नई दिल्ली:Deepika Padukone: 'द एकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर हिस्टोरिकल फिल्म बाजीराव मस्तानी का एक वीडियो क्लिप शेयर किया. ऑस्कर के पेज पर ये वीडियो देख हर कोई हैरान है. शेयर की गई क्लिप में दीपिका डांस करती दिख रही हैं. एकेडमी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो क्लिप पर एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

द एकेडमी ने शेयर किया वीडियो

द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पॉपुलर स़ॉन्ग 'दीवानी मस्तानी' का एक क्लिप शेयर किया है. श्रेया घोषाल का गाया 'दीवानी मस्तानी' गाना फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का सुपहिट हिट ट्रैक है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थे.

कैप्शन ने खींचा ध्यान

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Academy (@theacademy)

वीडियो के साथ एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, "दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से "दीवानी मस्तानी" (श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) पर परफॉर्म करती हुईं.” ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस ने हिंदी सिनेमा को इंपोर्टेंस देने पर ऑस्कर को थैंक्स भी कहा है. दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी लगाया है. बता दें कि पिछले साल 95वें अकादमी पुरस्कारों में दीपिका जॉन ट्रैवोल्टा, हैले बेरी और हैरिसन फोर्ड जैसे सेलेब्स के साथ प्रेजेंटर थीं.

रणवीर सिंह ने किया कमेंट

एकेडमी के शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है. रणवीर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, “ मेस्मेरिक.” बता दें कि रणवीर सिंह ने 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई थी. वहीं दीपिका और रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की बाजीराव सिंघम में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Birth Anniversary: 'सिलसिला' के लिए यश चोपड़ा की पहली पसंद थी Parveen Babi, इस वजह से नहीं बन पाईं थीं फिल्म का हिस्सा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़