Lunar Eclipse 2022 Time in Cities in India: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण शाम को चंद्रमा के निकलने के साथ ही शुरू हो जाएगा. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है इसलिए आज के चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है. सूतक के दौरान पूजा-पाठ करने, खाने-पीने की मनाही होती है. ग्रहण का मोक्ष होने यानी कि ग्रहण खत्‍म होने के बाद स्‍नान करके ही कुछ खाना चाहिए. साथ ही ग्रहण और सूतक में भगवान की मूर्ति भी नहीं छूनी चाहिए. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

देश के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण का समय 


देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में यह चंद्र ग्रहण दिखने के समय में थोड़ा अंतर रहेगा. इसी तरह कहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा तो कहीं आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा. जैसे कोलकाता, गुवाहाटी, पटना, रांची और ईटानगर में स्पष्ट  और पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. वहीं कई जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण दिखने का समय.  


शहर और चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय  


नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:32


कोलकाता में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 04:56 


मुंबई  में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:05 


चेन्नई में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:42 


पटना में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 05:05 


रांची में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:07 


भोपाल में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:40 


रायपुर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:25 


जयपुर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:41 


देहरादून में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:26 


चंडीगढ़ में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:31 


शिमला में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:29 


जम्मू में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:35 


श्रीनगर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:33 


लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:20 


नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:32 


कानपुर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:23 


वाराणसी में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:14 


गुड़गांव में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:33 


पुणे में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:01 


नागपुर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:36 


नासिक में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:59 


भुबनेश्वर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 05:10 


गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 04:37 


ईटानगर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 


अहमदाबाद में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 


 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें