Zodiac Sign: इन सभी 12 राशियों पर मेहरबान रहते हैं अलग-अलग देवता, जानें कौन हैं आपके ईष्ट देव!

Isht dev According To Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां और 28 नक्षत्र हैं. हर व्यक्ति का जन्म किसी न किसी राशि और नक्षत्र में होता है. हर राशि का स्वामी कोई न कोई देवता होता है और कुंडली में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उन देवता की पूजा करने से लाभ होता है. जानें राशि के अनुसार अपने ईष्ट देव.

शिल्पा जैन Tue, 21 Mar 2023-4:49 pm,
1/4

मकर, कुंभ और मीन राशि

मकर राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं और मुख्य देवता हनुमान जी और शिवजी हैं. वहीं, अगर देवियों की बात करें तो मां काली और मां सिद्धिदात्री ईष्ट देवियां हैं. कुंभ राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं. इस राशि के मुख्य देवता हनुमान जी और शिव जी हैं. वहीं, देवियों की बात करें मां काली, मां सिद्धादात्री इनकी ईष्ट देवियां हैं. मीन राशि वालों के ग्रह देवता बृहस्पति देव हैं. मुख्य देवता श्री हरि विष्णु हैं. देवियों की बात करें तो मां लक्ष्मी, कमला और मां सिद्धादात्री ईष्ट देवियां हैं.

 

2/4

तुला, वृश्चिक और धनु राशि

तुला राशि के ग्रह स्वामी शुक्र देव है. वहीं मुख्य देवता श्री हरि विष्णु जी हैं. इसके अलावा, अलग देवियों की बात करें तो मां लक्ष्मी, ब्रह्मचारिणी और षोडशी-श्री विद्या इनकी ईष्ट देवियां हैं. वृश्चिक राशि के ग्रह स्वामी मंगल देव हैं. और मुख्य देवता श्री राम और हनुमान जी हैं. वहीं,भगवती तारा और माता शैलपुत्री इन राशियों की ईष्ट देवियां है. धनु राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं. वहीं, मुख्य देवता श्री हरि विष्णु भगवान हैं. देवियों में मां लक्ष्मी, कमला और मां सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं.

 

3/4

कर्क, सिंह और कन्या राशि

बता दें कि कर्क राशि के ग्रह देवता चंद्रमा हैं और मुख्य देवता शिवजी और विष्णु जी माने जाते हैं. देवियों की बात करें तो मां कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं. सिंह राशि के ग्रह स्वामी सूर्य गेव हैं. और मुख्य देवता श्री हरि और हनुमान जी हैं. देवियों की बात करें तो मां गायत्री, पीताम्बरी और मां कालरात्रि हैं. इसके अलावा कन्या राशि के ग्रह देवता बुध हैं और मुख्य देवता गणेश जी हैं. देवियों की बात करें तो मां दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चन्द्रघंटा इनकी ईष्ट देवियां हैं.

 

4/4

मेष, वृषभ और मिथुन राशि

मेष राशि वालों के ईष्ट देव मंगल देवता है. इस राशि के मुख्यय देवता श्री राम और हनुमान जी हैं. वहीं, अगर देवी के बात करें तो भगवती तारा, नील सरस्वती और माता शैलपुत्र इनकी ईष्ट देवी हैं. वहीं, वृषभ राशि के ईष्ट देव शुक्र देव हैं और मुख्य देवता विष्णु भगवान हैं. देवियों की बात करें तो मां लक्ष्मी और षोडशी-श्री विद्या इस राशि की देवियां हैं. मिथुन राशि वालों के स्वामी ग्रह बुध देव हैं.वहीं, गणेश जी और विष्णु जी मुख्य देवता हैं. वहीं, देवियों में मां दुर्गा, भुवनेश्वरी और मां चन्द्रघंटा इस राशि की देवियां हैं.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link