Solar Eclipse 2023 and Lunar Eclipse 2023: साल 2022 खत्म होने वाला है और एक हफ्ते बाद हम सब नए साल यानी कि साल 2023 का स्वागत करेंगे. नया साल अपने साथ कई अच्छी-बुरी घटनाएं लेकर आएगा, इसमें सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसी अहम खगोलीय घटनाएं भी शामिल होंगी. साल 2023 में चार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने वाले हैं. 2022 की तरह 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में नजर आएंगे और कुछ नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं सभी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख समय और इनका असर. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल 2023 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण 


साल 2023 का पहला ग्रहण: साल 2023 में पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण होगा. पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. 


साल 2023 का दूसरा ग्रहण: साल 2023 का दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा. यह ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से लेकर देर रात 1 बजे तक रहेगा. यह ग्रहण उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. 
 
साल 2023 का तीसरा ग्रहण: साल 2023 का तीसरा ग्रहण, सूर्य ग्रहएा होगा. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. 


साल 2023 का चौथा ग्रहण: साल 2023 का चौथा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 की रात 1 बजकर 6 मिनट से रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें