नयी दिल्ली: विदेशों में कमजोर रूख के बीच मांग में कमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 80 रुपए की गिरावट के साथ 29350 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए. जबकि औद्योगिक उठाव बढ़ने से चांदी के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 42200 रुपए प्रति किलो हो गए बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशें में कमजोर रूख के बावजूद नवरात्रों के कारण स्थानीय लिवाली के चलते सोने में गिरावट सीमित रही.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

देश के चार महानगरोंमें सोने-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे- 
                               दिल्ली   मुंबई   कोलकाता  चेन्नई 
चांदी प्रति किलो        42200 42465  42400   45200 
सोना प्रति दस ग्राम   29350 28860  29325   27810


सिंगापुर में सोने के भाव 0.14 प्रतिशत गिरकर 1252.10 डालर प्रति औंस रहे. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 80 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29350 और 29200 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे. जबकि चांदी तैयार के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 42200 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भव 335 से चढ़कर 42070 रुपए किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000-72000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए.