नई दिल्ली: ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर कुछ दिनों में सबकुछ ही ऑनलाइन बिकने लगेगा। कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें और कई चीजों की बिक्री के बाद अब गोबर की बारी है। जी हां अब गाय का गोबर भी ऑनलाइन बिकने लगा है। अब ये अलग बात है कि इसके खरीदारों की संख्या कितनी होती है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गांव में मिट्टी के घर को लेपने के लिए गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। गोबर का आध्यात्मिक इस्तेमाल भी होता है। धार्मिक कार्यों में गाय के गोबर से स्थान को पवित्र किया जाता है। गाय के गोबर से बने उपले से हवन कुण्ड की अग्नि जलाई जाती है। आज भी गांवों में महिलाएं सुबह उठकर गाय गोबर से घर के मुख्य द्वार को लिपती हैं। amazon.in वेबसाइट पर गाय का गोबर ऑनलाइन बिक रहा है।