Sarkari Naukri in Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 यानी कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इसके अलावा आयोग ने सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल आठ पद एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किए हैं. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे.


राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)


  • आरएएस के 28 पद

  • आरपीएस के 50 पद

  • लेखा सेवा के 109

  • उद्योग सेवा के 2

  • सहकारी सेवा-12

  • परिवहन सेवा-2

  • बीमा सेवा-3

  • वाणिज्यिक कर सेवा के 59

  • खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 7

  • राज्य कृषि सेवा के 16

  • श्रम कल्याण सेवा-2

  • समेकित बाल विकास सेवाएं 13

  • ग्रामीण विकास सेवा के 40

  • नियोजन सेवा-3

  • श्रम कल्याण सेवा-2 

  • कुल 346


अधीनस्थ सेवा के पद: (आयोग के अनुसार)


  • देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11

  • देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2

  • सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए)- 41

  • सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2

  • राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166

  • तहसीलदार सेवा (एसए) 12

  • राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 17

  • खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1

  • राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए के 1

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 42


​10वीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, नहीं देनी कोई आवेदन फीस!


  • राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3

  • राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8

  • राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55

  • कुल 387


Success Story: इस शहर की पहली महिला SDM हैं अपूर्वा यादव, ऐसी है इंजीनियर से अफसर बनने की कहानी