IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी?
(क) उमा भारती
(ख) सुष्मिता सेन
(ग) एम. फातिमा बीवी
(घ) कर्णम मल्लेश्वरी


सवाल 2 - विश्व का प्रथम कागजी मुद्रा जारी करने वाला देश कौन था?
(क) जापान
(ख) चीन
(ग) रूस
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका


सवाल 3 - किस काल की लिपि को चित्राकार लिपि कहा जाता है?
(क) सिन्धु काल
(ख) वैदिक काल
(ग) गुप्त काल
(घ) मौर्य काल


सवाल 4 - गुरु नानक का वास्तविक नाम क्या था?
(क) गुरु
(ख) गुरु नानक
(ग) नानक
(घ) नरेन्द्रनाथ


सवाल 5 - 'तोता-ए-हिन्द' के उपनाम से कौन जाना जाता था?
(क) इब्नबतूता
(ख) असीम
(ग) अमीर खुसरो
(घ) दयाराम


IAS Interview Question: भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?


सवाल 6 - निम्न में कौन-सा एंजाइम लार में पाया जाता है?
(क) पेप्सिन
(ख) ट्रिप्सिन
(ग) टाइलिन
(घ) कइमोट्रिप्सिन


सवाल 7 - इन्सुलिन (Insulin) की खोज किसने की थी?
(क) बैन्टिग ने
(ख) डोमेक ने
(ग) रोनॉल्ड रॉस ने
(घ) हार्वे ने


सवाल 8 - सुभाषचन्द्र बोस ने अंग्रेजों के विरुद्ध अपना आन्दोलन कहां से आरम्भ किया था?
(क) बर्मा से
(ख) जापान से
(ग) थाईलैण्ड से
(घ) सिंगापुर से


सवाल 9 - कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
(क) डब्ल्यू सी बनर्जी
(ख) ए. ओ. ह्यूम
(ग) लाला राजपत राय
(घ) इनमें से कोई नहीं


सवाल 10 - ईरानी कप का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
(क) हॉकी
(ख) पोलो
(ग) क्रिकेट
(घ) फुटबॉल


यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (ग) एम. फातिमा बीवी
2. (ख) चीन
3. (क) सिन्धु काल
4. (ग) नानक
5. (ग) अमीर खुसरो
6. (ग) टाइलिन
7. (क) बैन्टिग ने
8. (घ) सिंगापुर से
9. (ख) ए. ओ. ह्यूम
10. (ग) क्रिकेट


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.