IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - भारत के अंग्रेजी नाम 'इण्डिया' (India) की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
(क) भरत चक्रवर्ती
(ख) हिन्दुस्तान
(ग) सिंधु शब्द से
(घ) अन्य


सवाल 2 - प्रथम भारतीय रंगीन फिल्म कौन सी है?
(क) राजा हरिश्चन्द्र
(ख) किशन कन्हैया
(ग) सीता विवाह
(घ) सती सुलोचना


सवाल 3 - विश्व में सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
(क) ग्रीनलैंड
(ख) आइसलैंड
(ग) जंबू द्वीप
(घ) अन्य


सवाल 4 - विश्व में सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
(क) नील नदी
(ख) अमेजन नदी
(ग) गंगा नदी
(घ) ब्रह्मपुत्र नदी


सवाल 5 - हिन्दू व जैन धर्म में ब्रह्माण्ड का केंद्र किसे माना गया है?
(क) कैलाश पर्वत
(ख) मेरु पर्वत
(ग) उज्जैन
(घ) पुष्कर झील


IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?


सवाल 6 - सूरजकुंड मेला कहां आयोजित होता है?
(क) सोनपुर
(ख) फरीदाबाद
(ग) अमृतसर
(घ) बीकानेर


सवाल 7 - सूपर मून के समय चांद लगभग कितने प्रतिशत बड़ा दिखाई देता है?
(क) 5 प्रतिशत
(ख) 14 प्रतिशत
(ग) 50 प्रतिशत
(घ) 20 प्रतिशत


सवाल 8 - सिखों के किस गुरु का जन्म पटना साहिब में हुआ था?
(क) गुरुनानक देव
(ख) गुरुगोबिन्द सिंह
(ग) गुरु हरगोबिन्द
(घ) अर्जुन देव


सवाल 9 - निम्नलिखित में से कौन सीमान्त गांधी के नाम से जाने जाते हैं?
(क) लॉर्ड माउण्टबेटन
(ख) सरदार पटेल
(ग) खान अब्दुल गफ्फार खान
(घ) लॉर्ड डलहौजी


सवाल 10 - सम्राट अकबर ने निम्नलिखित में से किस महल का निर्माण फतेहपुर सीकरी में करवाया था?
(क) मोतीमहल
(ख) हीरामहल
(ग) पंचमहल
(घ) रंगमहल


यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (ग) सिंधु शब्द से
2. (ख) किशन कन्हैया
3. (क) ग्रीनलैंड
4. (क) नील नदी
5. (ख) मेरु पर्वत
6. (ख) फरीदाबाद
7. (ख) 14 प्रतिशत
8. (ख) गुरुगोबिन्द सिंह
9. (ग) खान अब्दुल गफ्फार खान
10. (ग) पंचमहल


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.