IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - एज्रा कप किस खेल से संबंधित है?
(क) फुटबॉल
(ख) हॉकी
(ग) पोलो
(घ) टेनिस 


सवाल 2 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
(क) 1885 ई.
(ख) 1895 ई.
(ग) 1865 ई.
(घ) 1890 ई. 


सवाल 3 - संसार का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?
(क) कमल
(ख) रेफ्लीसिया
(ग) कैक्टस
(घ) रजनीगन्धा 


सवाल 4 - दिल्ली के किस सुल्तान को उसकी उदारता के कारण लाखबख्श के नाम से पुकारा जाता था?
(क) कुतुबुद्दीन एंबक
(ख) इल्तुतमिश
(ग) गयासुद्दीन तुगलक
(घ) अलाउद्दीन खिलजी 


सवाल 5 - तीन बीघा काॅरिडोर किन दो देशों को जोडता है?
(क) भारत और पाकिस्तान को
(ख) भारत और चीन को
(ग) बाग्लादेश और पाकिस्तान को
(घ) बांग्लादेश और भारत को


IAS Interview Question: नेपाल की राजधानी काठमांडू किस नदी के तट पर बसी है?


सवाल 6 - चितौड़ में विजय स्तम्भ का निर्माण किसने किया था?
(क) महाराणा प्रताप
(ख) राणा संग्राम सिंह
(ग) राणा कुम्भा
(घ) राणा रतन सिंह 


सवाल 7 - "इण्डिया विनस फ्रीडम" पुस्तक के लेखक कौन है?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) मौलाना आजाद
(ग) जवाहरलाल नेहरू
(घ) जयप्रकाश नारायण 


सवाल 8 - हूडो किस राज्य का लोक नृत्य है?
(क) असम
(ख) जम्मू और कश्मीर
(ग) गुजरात
(घ) तमिलनाडु 


सवाल 9 - "सलीम अली पक्षी अभयारण्य" किस राज्य में स्थित है?
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) गोवा
(घ) तमिलनाडु 


सवाल 10 - डेनमार्क की राजधानी और मुद्रा क्या है?
(क) मालाबो और फ्रेंको
(ख) कोपेनहेगन और क्रोन
(ग) मोगादिशु और ताका
(घ) बेरूत और पाउंड 


यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (ग) पोलो
2. (क) 1885 ई.
3. (ख) रेफ्लीसिया
4. (क) कुतुबुद्दीन एंबक
5. (घ) बांग्लादेश और भारत को
6. (ग) राणा कुम्भा
7. (ख) मौलाना आजाद
8. (ग) गुजरात  
9. (ग) गोवा
10. (ख) कोपेनहेगन और क्रोन 


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.