IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है?
(क) चिनाब
(ख) रावी
(ग) सतलज
(घ) व्यास 


सवाल 2 - भारत में सबसे ज्यादा बारिश किस जगह पर होती है?
(क) मावसिनराम
(ख) बीकानेर
(ग) शिमला
(घ) इनमें से कोई नहीं 


सवाल 3 - भारत के किस राज्य में ठंड के मौसम में बारिश होती है?
(क) उड़ीसा
(ख) प. बंगाल
(ग) केरल
(घ) तमिलनाडु 


सवाल 4 - ग्रैंड कैनयन नैशनल पार्क किस देश मे स्थित है?
(क) मैक्सिको
(ख) यूनान
(ग) द युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
(घ) फ्रांस 


सवाल 5 - एल मिस्टी (El Misti) ज्वालामुखी किस देश में है?
(क) चिली
(ख) पेरू
(ग) कोलंबिया
(घ) इटली


IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत तक समुद्री रास्ते की खोज किसके द्वारा की गई थी?


सवाल 6 - देश के एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है?
(क) नगालैंड
(ख) सिक्किम
(ग) मणिपुर
(घ) मिजोरम 


सवाल 7 - भारत की किस भाषा को 'इटैलियन ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है ?
(क) तमिल
(ख) मलयालम
(ग) तेलुगू
(घ) बांग्ला 


सवाल 8 - अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक कौन थे?
(क) मौलाना आजाद
(ख) सर सैयद अहमद
(ग) मुहम्म्द अली जिन्ना
(घ) डॉ. जाकिर हुसैन 


सवाल 9 - पुडुचेरी को भारतीय संघ में कब शामिल किया गया था?
(क) 1970
(ख) 1977
(ग) 1960
(घ) 1956 


सवाल 10 - कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?
(क) बेसबॉल
(ख) आइस हॉकी
(ग) फुटबॉल
(घ) इनमें से कोई नहीं 


यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब 
1. (ग) सतलज
2. (क) मावसिनराम
3. (क) उड़ीसा
4. (ग) द युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
5. (ख) पेरू
6. (क) नगालैंड
7. (ग) तेलुगू
8. (ख) सर सैयद अहमद
9. (घ) 1956
10. (ख) आइस हॉकी 


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.