IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - 'राग मियां की मल्हार' के रचयिता किसे माना जाता है?
(क) बैजू बावड़ा 
(क) अमीर खुसरो
(ग) स्वामी हरिदास
(घ) तानसेन


सवाल 2 - बुद्ध किस वंश से संबंधित थे?
(क) मौर्य
(ख) शाक्य
(ग) कुरु
(घ) शात्रिका


सवाल 3 - ज्ञान प्राप्ती से पहले महावीर का क्या नाम था?
(क) बर्द्धमान
(ख) सोमदत्त
(ग) सुधाकर
(घ) अंशुमन


सवाल 4 - मुखौटा नृत्य का संबंध किस नृत्य शैली से है?
(क) मणिपुरी
(ख) ओडिसी
(ग) कथकली
(घ) कुचिपुड़ी


सवाल 5 - स्वामी विवेकानंद को 'विवेकानंद' की उपाधि किसने दी थी?
(क) महाराजा बडौदा ने
(ख) रामकृष्ण परमहंस ने
(ग) महाराजा खेतड़ी ने
(घ) इनमे से कोई नहीं


IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत की Financial Capital किस शहर को कहा जाता है?


सवाल 6 -  संगीतज्ञ एवं धुपद गायक तानसेन को 'कंठाभरणवाणीविलास' की उपाधि किसने दी थी?
(क) जहांगीर
(ख) बैरम खान
(ग) अकबर
(घ) बाबर


सवाल 7 - किस भक्ति संत ने अपने संदेश प्रचार के लिए पहली बार हिंदी का प्रयोग किया था?
(क) कबीर दास
(ख) रामानंद
(ग) तुलसीदास
(घ) दादू


सवाल 8 - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योती बासु ने त्याग पत्र देने के पहले कितने वर्षों तक इस पद को संभाला था?
(क) 21 वर्ष
(ख) 24 वर्ष
(ग) 19 वर्ष
(घ) 23 वर्ष


सवाल 9 - कितने समय तक अनुपस्थित रहने पर एक संसद सदस्य की सीट को रिक्त घोषित किया जा सकता है?
(क) तीन महीने
(ख) छह महीने
(ग) दो महीने
(घ) एक साल


सवाल 10 - Cell का पावर हाउस किसे कहा जाता है?
(क) गौल्जीकाय
(ख) न्यूक्लिओलस
(ग) माइटोकॉन्ड्रिया
(घ) राइबोसोम


यहां जाने इन सभी सवालों को जवाब
1. (घ) तानसेन
2. (ख) शाक्य
3. (क) बर्द्धमान
4. (क) मणिपुरी
5. (ग) महाराजा खेतड़ी ने
6. (ग) अकबर
7. (ख) रामानंद
8. (ख) 24 वर्ष
9. (ख) छह महीने
10. (ग) माइटोकॉन्ड्रिया


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.