Sini Shetty Dance Video: इस साल की फेमिना मिस इंडिया सिनी शेट्टी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में से तो कई उनके डांसिंग वीडियोज भी हैं. सिनी (Sini Shetty) का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर सामने सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं. सिनी के इस वीडियो को देखकर लोग तरह के कमेंट कर रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिनी का वीडियो वायरल


सिनी शेट्टी (Sini Shetty) का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो सफेद लहंगे में डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है. सिनी इस वीडियो में काफी खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन इस वीडियो को देखकर कुछ लोग भद्दे कमेंट्स भी करने लगे. एक ने लिखा कि यह एक नॉर्मल लड़की की तरह दिख रही है. इनके अंदर कुछ गजब का नहीं है. वहीं कुछ लोगों को सिनी में दिशा पाटनी की भी झलक दिखी.


 



 


होनहार हैं सिनी


21 साल की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया. सिनी का मुकाबला 31 सुंदरियों से था, इन 31 प्रतिभागियों को पछाड़कर सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट अपने नाम किया. आपको बता दें, सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार एक्टिव हैं.सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय शुरुआती शिक्षा हासिल की. उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की. वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं.


ये ख़बर आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट http://Zeenews.com/Hindi पर