Nora fatehi : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora fatehi)की फैन फॉलोइंग  सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. एक्ट्रेस को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन के नाम से जाना जाता है. बॉलीवुड के हर आइटम सांग में आपको नोरा नजर आएंगी और उनके गाने सुपरहिट होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मोरक्कन ब्यूटी  नोरा फतेही की फैन फॉलिइंग मोरक्को में कितनी है. एक रिपोर्टस के मुताबिक मोरक्को में नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है और पसंद किया जाता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मोरक्को में नंबर 1 हैं नोरा 


 मोरक्कन ब्यूटी नोरा फतेही के चाहनेवालों की लिस्ट काफी ज्यादा हैं. हाल ही में मोरक्को की सोशल मीडिया एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया कि नोरा फतेही मोरक्को में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली स्टार्स में से नंबर 1 बन गई हैं. नोरा के इंस्टाग्राम पर 44.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 


खूबसूरती और ग्लेमर से भरपूर हैं नोरा 


नोरा बीते साल फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दिखाई दी थी. जहां उन्होंने अपने दमदार परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से  फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चार चांद लगा दिया था. हाल ही में हसीना को अक्षय कुमार के साथ एंटरटेनमेंट टूर में धमाल मचाते देखा गया था. नोरा के साथ इस शो में मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी भी शामिल थी.