नई दिल्ली : बॉलीवुड के क्यूट कपल में शुमार हो चुके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. 28 अप्रैल को संजय कपूर के घर पर हुई पार्टी में दोनों साथ में नजर आए. संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के जन्मदिन में रखे गए बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. कपूर फैमिली के अलावा पार्टी में बच्चन फैमिली, महीप का लेडीज ग्रुप के अलावा प्रीति जिंटा, नीलम-समीर सोनी जैसे सेलेब्स पहुंचे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मलाइका अरोड़ा ग्रीन नियोन कलर के टॉप और व्हाइट पलाजो पैंट्स में नजर आईं तो वहीं अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत के अंदाज में दिखे. पार्टी के बाद अर्जुन अपनी कथित गर्लफ्रेंड को सी ऑफ करते हुए नजर आए. 


मलाइका अरोड़ा बिकिनी फोटो पर हुईं Troll, शादी पर बोले अर्जुन कपूर- 'कोई जल्दी नहीं'



बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका से शादी के सवाल पर डीएनए से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो अभी सिर्फ 33 साल के हैं और किसी भी जल्दी में नहीं हैं. अर्जुन से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी शादी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर क्या राय रखते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अटकलें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती. लेकिन मैं मानता हूं कि मैं हर समय इनका जवाब नहीं देना चाहता. क्योंकि लोगों को लगातार प्रतिक्रिया देना बहुत थका देने वाला काम है.


बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें