नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि महिलाएं केवल सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं है। आज उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने के साथ ही सम्मान देने की जरूरत है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि भारत जैसे देश में आज पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। रेप के पीछे लड़कियों के छोटे कपड़े नहीं, बल्कि उसके प्रति पुरुषों की मानसिकता जिम्मेदार है। महिलाएं केवल मजा लेने के लिए या सेक्स के लिए या किचन के लिए ही नहीं हैं।
 
दिल्ली में उबेर कैब ड्राइवर द्वारा हाल ही में हुए रेप की घटना पर प्रियंका ने कहा कि देश में जब तक पुरुषों का महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।