Date Night Photos: दुल्हनिया बनने को तैयार है बेटी... तैयारियां भूल खुद डेट नाइट पर निकला ये बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को हाल ही में उनकी पत्नी मना शेट्टी के साथ मुंबई में डेट नाइट पर स्पॉट किया गया. सुनील शेट्टी और मना शेट्टी इस दौरान एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दिए.

ज़ी न्यूज़ डेस्क Sat, 17 Sep 2022-12:14 pm,
1/5

सुनील शेट्टी और मना शेट्टी बी टाउन के सबसे लोकप्रिय स्टार कपल में शुमार हैं. अक्सर सुनील शेट्टी पत्नी मना के साथ वेकेशन मनाते और मुंबई में घूमते स्पॉट होते रहते हैं. एक बार फिर से इस कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान इस कपल की कुछ शानदार तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं.

 

2/5

यूं तो इन दिनों सुनील शेट्टी और मना शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के चर्चे काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में शादी की तैयारियों के बीच इस कपल को शानदार अंदाज में स्पॉट किया गया. 

 

3/5

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं सुनील शेट्टी और मना शेट्टी दोनों ही इस दौरान ब्लैक लुक में काफी शानदार अंदाज में दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी और मना की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. 

4/5

एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बना चुके अन्ना यानी सुनील शेट्टी असल जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं. जहां हर हीरो बनने वाले का सपना होता है कि उसकी फैन फॉलोइंग लड़कियों में बने तो वहीं सुनील ने फिल्मों में डेब्यू से पहले ही शादी रचा ली थी.

 

5/5

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी बिलकुल अलग है. सुनील ने पहली बार माना को एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था. यह दुकान मुंबई में नेपियन सी रोड पर है जहां पर सुनील अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए जाते थे. उसी दौरान उनकी नजर माना पर पड़ी और बस फिर क्या एक नजर में ही एक्टर अपना दिल हार बैठे.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link