Kaun Banega Crorepati 16 Top 5 Questions: सदी के महानायक और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) इस वक्त दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो का 16वां सीजन टीवी पर दर्शकों के बीच अपना आधा सफर तय कप चुका है. अब तक काफी सारे कंटेस्टेंट्स शो में आए और लाखों की प्राइज मनी जीत कर अपने घर ले गए, जिसका सिलसिला अभी भी चालू है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस दौरान शो में ऐसे कई सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब दे पाना हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल भरा होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में इस साल अमिताभ बच्चन के शो में पूछे गए उन टॉप 5 सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स पर भी भारी पड़ गए. क्या आप इस सवालों के जवाब दे पाएंगे. वो भी बिना गूगल किए? 



केबीसी 16 के वो 5 दिमाग घुमा देने वाले सवाल- 
 

1. वो पहला भारतीय कौन था, जिसने जीता था ऑस्कर अवॉर्ड? 

A. ए आर रहमान             

B. सत्यजीत रे

C. गुलजार             

D. भानू अथैया

 

सही जवाब है- D. भानू अथैया

 
3 साल से बेरोजगार हैं ये फेमस एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन की रह चुकी हैं को-स्टार; एक्टिंग से दूर कर रहीं ये काम



2. ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

A.पी.टी. उषा     

B. कर्णम माल्लेश्वरी

C. मैरी कॉम     

D. साइना नेहवाल

 

सही जवाब है- B. कर्णम माल्लेश्वरी

 

3. कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?

A. भारत         

B. कोलंबिया

C. ब्राजील         

D. इंडोनेशिया

 

सही जवाब है- C. ब्राजील



4. भारतीय राज्य नागालैंड में कौन सी भाषा आधिकारिक है?

A. हिंदी      

B. इंग्लिश

C. नागा      

D. असामी

 

सही जवाब है- B. इंग्लिश

 

5. भाखड़ा-नांगल बांध किस नदी पर स्थित है?

A. गंगा       

B. नर्मदा

C. यमुना       

D. सतलुज

 

सही जवाब है- D. सतलुज