कोरोना वायरस की दूसरी लहर के पीछे कोविड-19 का नया स्ट्रेन वजह बना था। हालांकि, अब देशभर में कोविड-19 संक्रमण के मामले घटने लगे हैं। लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि धीरे-धीरे विभिन्न राज्य लॉकडाउन में ढील देनी शुरू करेंगे। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रफ्तार न बढ़े और फिर से हमें तीसरी लहर का सामना ना करना पड़े, उसके लिए हमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। इस प्रोटोकॉल में मास्क का उपयोग काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, कोविड-19 के मौजूदा नए स्ट्रेन से बचने के लिए हमें डबल मास्क यानी दो मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन यह दो मास्क कौन-से होने चाहिए और इन्हें किस तरह पहनना चाहिए, इसके बारे में भी डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें: FACT Check: क्या WhatsApp पर वायरल हो रही इस रेसिपी से आपने भी बनाया है काढ़ा? अब सच्चाई आई सामने


जानें कौन-से मास्क करें उपयोग और कैसे पहनें?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि डबल मास्क ही हमें कोविड-19 के नए स्ट्रेन से बचा सकता है। इसके लिए आपको एक सर्जिकल मास्क और एक कॉटन मास्क पहनना चाहिए और आपको एक ही प्रकार के दो मास्क का उपयोग नहीं करना चाहिए। आइए सही तरीका जानते हैं।


  1. सबसे पहले सर्जिकल मास्क लें और उसे अंदर की तरफ बीच में से मोड़ें।

  2. अब उसके दोनों सिरों को वीडियो के मुताबिक अलग-अलग बीच में गांठ लगा लें।

  3. अब सर्जिकल मास्क के दोनों तरफ के बाहरी हिस्से को अंदर की तरफ मोड़ें।

  4. इसके बाद इस सर्जिकल मास्क को सबसे पहले पहनें।

  5. अब अपना कोई भी साफ कॉटन मास्क इसके ऊपर पहन लें।

  6. इसके अलावा उन्होंने बताया कि डबल मास्क के लिए एक जैसे यानी सर्जिकल के साथ सर्जिकल या कॉटन के साथ कॉटन मास्क का उपयोग न करें।

  7. वहीं एन-95 मास्क के साथ भी डबल मास्क न पहनें।



ये भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine: कोरोना टीका लगवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये सभी कार्य, जान लें टिप्स


2 जून 2021 तक लिए गए इतने कोरोना सैंपल
आईसीएमआर के मुताबिक, 2 जून 2021 तक कुल 35,37,82,648 टेस्ट सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 21,59,873 सैंपल सिर्फ 2 जून के दिन लिए गए हैं। यह आंकड़ा विभिन्न राज्यों द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक है। वहीं, देशभर में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के साथ 30 करोड़ डोज के लिए एग्रीमेंट कर लिया गया है। यह वैक्सीन अभी ट्रायल के तीसरे फेज में है।