गर्मियों में खाने के साथ दही मिल जाए, तो बात ही बन जाए। भारतीय खाने में दही का एक अलग ही स्थान है। चाहे खाने का आनंद बढ़ाने के लिए साथ में दही लेना हो या गर्मी से राहत पाने के लिए दही की लस्सी या फिर कुछ अच्छा काम करने से पहले दही-चीनी खाना। मूड कैसा भी हो मगर दही हर जगह फिट बैठता है। दही खाना स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दही के साथ कुछ फूड्स का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दही के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए या किस समय दही खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इन जानकारियों को हमारे साथ न्यूट्रिशनिस्ट व कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह ने साझा की है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दही क्यों है फायदेमंद?
न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक, दही हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही मे बहुत सारे लाभकारी बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो शरीर की पाचन शक्ति को बेहतर बनाए रखते हैं। दही में बहुत सारे पोषक तत्व, लैक्टिव एसिड, विटामिन बी-12 व बी-6, आयरन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम आदि होते हैं। जो हमारे शरीर को तंदरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें: डाइट में ये बेहतरीन फूड्स शामिल करने से लौट आएगी पुरुषों की जवानी


दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह ने निम्नलिखित फूड्स या चीजों को दही के साथ खाने से सख्त मना किया है। क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि..


  1. दही और दूध दोनों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  2. दही के साथ फल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों में अलग-अलग एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं और पेट फूलना या पेट दर्द जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।

  3. एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो दही के साथ नमक खाने से शरीर में सूजन की समस्या आ सकती है।

  4. इसके अलावा दही की तासीर ठंडी होती है, तो इसे गर्म खाने के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से दांतों में दर्द हो सकता है।

  5. एक्सपर्ट का कहना है कि दही के साथ तली-भुनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही में उपस्थित एंजाइम फैट्स को पचाने में बाध उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं, दही में मौजूद पोषक तत्व सही तरीके से हमारे शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते हैं।


ये भी पढ़ें: गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी, जानें एक्सपर्ट के मुताबिक इसके फायदे


एक्सपर्ट ने बताया दही खाने का सही समय
डाइटिशियन डॉ. रंजना बताती हैं कि दही हमेशा दिन के खाने के साथ खाना चाहिए। दिन के समय दही खाने से शरीर की पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है। दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए रात में दही खाने से बलगम, मोटापा, त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ एक्सपर्ट कहती हैं कि दही में पित्त व कफ को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए दही को ताजा खाना चाहिए। फ्रिज में रखी हुई दही का सेवन नहीं करना चाहिए।