पटना : भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को प्रसिद्धि तो खूब मिली लेकिन विवादों से भी उतना गहरा नाता रहा. भोजपुरी के कई कलाकार ऐसे रहे जिनकी जोड़ियों ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया लेकिन समय के साथ इनके रिश्तों में दरार आई और फिर ये कलाकार एक दूसरे से अलग राह पर चल पड़े. भोजपुरी के 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक हैं. ऐसे में भोजपुरी के सितारों का एक साथ जोड़ी में नहीं रहना या रिश्तों में दरार की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी. आपको आज हम बताएंगे कि भोजपुरी के कौन-कौन सी जोड़ियां थी जिनके रिश्तों में दरार आई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी यूं तो कई वजहों से सुर्खियो में रही हैं, रानी चटर्जी ने 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. एक समय पर रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता था. इसके बाद मनदीप बामरा के साथ रानी के अफेयर और शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. हालांकि ये पता चला कि 2021 में दोनों शादी करनेवाले हैं लेकिन तभी इनके ब्रेकअप की खबरे ने सबको हिलाकर रख दिया. 


भोजपुरी के मेगास्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की जोड़ी को काजल राघवानी के साथ पर्दे की सबसे रोमांटिक जोड़ी के तौर पर दर्शकों का प्यार मिलता रहा है. ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी रही है. इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. इन दोनों के रिश्तों में विवाद ने सबकुछ खत्म कर दिया. 


भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार सिंगर और अभिनेता पवन सिंह और सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, इस जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर खूब हंगामा मचाया. इनदोनों ने रिश्तों को कई बार मंच पर कबूल किया. लेकिन पवन सिंह ने रिश्ते में रहते हुए दूसरी शादी कर ली और इसके बाद दोनों के रिश्तों में विवाद गहरा गया. 


अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस निशा दुबे (Arvind Akela Kallu-Nisha Dubey) इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक रही है. इनके अफेयर की चर्चा भी मीडिया में खूब रही है. इनका ब्रेकअप हुआ तो निशा ने अपनी राहें जुदा कर ली. अब वो कल्लू का साथ छोड़कर दूसरे एक्टर के साथ काम कर रही हैं.


भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा और अंजना सिंह के रिश्तों में भी दरार आई जब निधि झा से यश कुमार ने दूसरी शादी कर ली. अब अंजना सिंह अकेली रहती हैं. 


भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नाम भी हिंदी, साउथ और भोजपुरी की सुपरहिट अभिनेत्री नगमा के साथ जुड़ा. दोनों के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी, समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरी आई और दोनों की राहें अलग हो गई. 


ये भी पढ़ें- Bhojpuri Star Controversy: इस साल विवादों में घिरे रहे ये भोजपुरी सिनेमा के सितारे, एक के वायरल MMS ने मचाया था हंगामा