पटना : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर, अभिनेता और ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का कोई भी गाना हो रिलीज के साथ यूट्यूब पर जमकर वायरल होता है. समर सिंह ने भोजपुरी की हर विधा के गाने गाए हैं और फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है. वहीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट आवाज की मल्लिका अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज के दीवाने भी बड़ी संख्या में दर्शक हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ऐसे में अंतरा सिंह प्रियंका और समर सिंह का कोई भी गाना हो वह वायरल होना लाजमी है. अंतरा सिंह प्रियंका और समर सिंह का एक भोजपुरी बोलबम गाना  'लेके सईयां हीरोपूक' रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है. सावन के इस पविक्ष महीने में बाबा धाम जा रहे कांवड़िये इस गाने पर आपको झूमते-नाचते नजर आ जाएंगे. समर सिंह और अंतरा सिंह के इस वीडियो में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं. साथ में ही भगवा कपड़े में कांवड़ियों की टोली भी नजर आ रही है, ऐसे में इस वीडियो को देखकर आपका भी मन भक्तिमय हो जाएगा.    



अंतरा सिंह प्रियंका, आकांक्षा दुबे और समर सिंह का भोजपुरी बोलबम गाना  'लेके सईयां हीरोपूक' के वीडियो को आप भी टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. जहां इस गाने के वीडियो को लगातार दर्शकों के द्वारा पसंद किया जा रहा है. इस गाने के वीडियो में 2,014,236 से ज्यादा बार देखा गया है और इसे 22 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं.  


ये भी पढ़ें- स्मृति सिन्हा ने देवघर जा रहे अपने जीजा पवन सिंह से कहा 'देवघर से ले ले अईह', वीडियो वायरल


अंतरा सिंह प्रियंका, आकांक्षा दुबे और समर सिंह का भोजपुरी बोलबम गाना  'लेके सईयां हीरोपूक' के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं, इस गाने का संगीत एडीआर आनंद ने दिया है. इसके साथ ही इस वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने निर्देशित किया है.