Giridih Assembly Seat Profile: गिरिडीह झारखंड में एक विधानसभा क्षेत्र है. साल 2019 में इस निर्वाचन क्षेत्र पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज की थी. गिरिडीह झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के अंतर्गत आता है. साल 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदिव्य कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के निर्भय कुमार शाहाबादी को 15884 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सुदिव्य कुमार सोनू और निर्भय कुमार शाहाबादी में टक्कर 
गिरिडीह विधानसभा सीट हर मायने में काफी महत्वपूर्ण सीट है, क्योंकि इस सीट पर अधिकांश बार बीजेपी का दबदबा रहा है, लेकिन पिछले चुनाव में झामुमो के सुदिव्या कुमार सोनू ने जीत हासिल कर इस को अपने नाम कर लिया है. गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस क्षेत्र में सभी ओद्योगिक फैक्ट्रीयां, पर्यटक स्थल जिसमें सबसे महत्वपूर्ण पारसनाथ पर्वत जो जैनियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थंस्थल है. 


सबसे महत्वपूर्ण इलाका पिरटांड जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. इस क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न राजनितिक पार्टियां लगातार आवाज उठाते रहती है. वर्तमान समय में इस क्षेत्र में विकास के कई कार्य भी हुए हैं जो धरातल पर नजर आ रहे हैं. गिरिडीह जिले में सबसे अधिक ओबीसी जाति के लोग रहते हैं. 


यह भी पढ़ें:Lohardaga Assembly Seat: कांग्रेस और आजसू के बीच टक्कर,जानें लोहरदगा विधानसभा इतिहास


क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा मुद्दा नक्सलवाद, जातीवाद, पलायन, रोजगार, अवैध उत्खन्न समेत अन्य कई मुद्दे है. गिरिडीह जिले से बड़े पैमाने पर मजदूर रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में जाने को विवश है.


यह भी पढ़ें:काजल राघवानी को पवन सिंह ने पिलाया 'पटना का पानी', जरूर देखें


झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!