रांची : NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता की तरफ से किए गए अभद्र टिप्पणी के बाद से ही सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस पार्टी और भाजपा इस मामले पर आमने-सामने आ गए हैं और जमकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें की कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'भारत की एक बहुत ही बुरी फिलोसफी' का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि उनकी उम्मीदवारी को 'आदिवासियों का प्रतीक' नहीं बनाया जाना चाहिए. समाचार एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जातियों की स्थिति 'बदतर' हो गई है.



कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा द्रौपदी मुर्मू के लिए ईविल फिलॉसफी (दुष्ट सोच) का प्रतिनिधि बताना भाजपा के नेताओं को रास नहीं आया और भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने देश के समस्त आदिवासियों का अपमान किया है. भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द डॉ अजय कुमार इस बयान पर क्षमा मांगे. भाजपा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी संथाल विरोधी है.


कांग्रेस नेता के बयान के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान


18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होना है. इसके लिए NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं UPA की तरफ सेपूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने ऐसे में मीडिया के सामने इस चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बयान देते हुए कहा कि 'यह सिर्फ द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है. यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू भी एक सम्माननीय व्यक्ति हैं. लेकिन वह भारत की एक बहुत ही बुरी फिलोसोफी का प्रतिनिधित्व करती हैं. हमें उन्हें 'आदिवासी' का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए. हमारे पास राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं. फिर हाथरस जैसा कांड हुआ. क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की स्थिति और खराब हो गई है'


भाजपा ने बोला जोरदार हमला


भाजपा की तरफ से डॉ अजय कुमार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है. अजय कुमार के बयान पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जो काम वो (कांग्रेस) नहीं कर सके, वो प्रधानमंत्री ने किया. उनका बयान आदिवासी विरोधी होने का चरित्र प्रदर्शित कर रहा है. अजय कुमार के बयान पर पूरी कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना चाहिए.


ये भी पढ़ें- पटना पुलिस के हत्थे चढ़े दो आतंकवादी, देश विरोधी गतिविधियों की देते थे ट्रेनिंग