Ranchi: एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया. वहीं, इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एनडीए के घटक दल और विरोधी दलों से द्रौपदी मुर्मू को वोट देकर जीत दिलाने को कहा है. उन्होंने सभी से द्रौपदी को बतौर राष्ट्रपति जीत दिलाने की अपील की है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

द्रौपदी मुर्मू का चयन सही फैसाला है
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का चेहरा सभी के सामने आया है. इस बात पर केंद्र मंत्री पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आदिवासी और ऊपर से महिला को बतौर राष्ट्रपति का चेहरा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का चयन बेहद सही फैसला है. 


केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि आदिवासियों और दलितों की बात सभी करते हैं. लेकिन उनको मौका देने वाले कम होते हैं. द्रौपदी मुर्मू प्रशासनिक सेवा में रही थी, महिला हैं, झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं. उन्होंने इस संबंध में द्रौपदी मुर्मू को भी बधाई दी है. 


द्रौपदी मुर्मू को जीताने की अपील की
पशुपति पारस ने कहा है कि वह घटक दल जितने भी एनडीए के हैं. विशेष तौर पर जनता दल यू और तमाम विरोधी दलों से अपील करते हुए कहा कि वह द्रौपदी मुर्मू को वोट देकर उनको जीत दिलाए. 


अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बेहतर है
इसके साथ ही पशुपति पारस ने अग्निपथ योजना के संबंध में अपने विचार सामने रखे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह एक बहुत अच्छी योजना है. जिसमें 4 साल के बाद युवकों को 22 लाख रुपये दिए जाएंगे. जिससे कोई भी युवक बिजनेस, नौकरी या फिर अपने अनुसार काम कर सकता है. कांग्रेस से लेकर विपक्ष में सभी लोग अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए वह विरोध कर रहे हैं.  उन्होंने अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक ग्रीन सिक्योरिटी है जो युवाओं को मिलने जा रही है. इसमें कई तरीके की ट्रेनिंग दी जाएगी.


ये भी पढ़िये: Presidential Election 2022: स्कूल टीचर से लेकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तक, कुछ इस तरह रहा द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर