Aaj Ka Rashifal 8 September 2024: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. कुछ लोगों को मेहनत का फल मिलेगा, जबकि कुछ को आर्थिक लाभ की संभावना है. आचार्य मदन मोहन से आइए जानते हैं, किसका दिन कैसा रहेगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. मेहनत के कारण सफलता मिलेगी और नए संबंधों का फायदा होगा. काम में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: संतरी
दान: केला


वृष राशि
वृष राशि वालों आप आज अपनी इच्छित वस्तु खरीद सकते हैं. कला और राजनीति के क्षेत्र में लाभ होगा. कानूनी विवाद खत्म होंगे और योजनाओं में दोस्तों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सिल्वर
दान: तेल


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज कम बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विवाद से बचने की कोशिश करें. परिवार में सामंजस्य बनेगा और साथी का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
दान: मूली


कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज मन को विचलित होने से बचाएं. सही समय का उपयोग करें और व्यापार में लाभ होगा. भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी हो सकती है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
दान: गुड़


सिंह राशि
सिंह राशि वालों व्यवसाय में लाभ होगा और घर में सुख-शांति रहेगी. छोटी यात्रा का योग है. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन क्रोध पर काबू रखें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
दान: सेव


कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज भय का अनुभव हो सकता है और बोलचाल में विवाद की संभावना है. आहार का ध्यान रखें और अचानक लाभ मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: आसमानी
दान: गुड़ (शिव मंदिर में)


तुला राशि
तुला राशि वालों आप आज अपनी पसंदीदा वस्तु खरीद सकते हैं. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा और बच्चों के साथ बाहर खाने का आनंद लेंगे.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद तिल


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों धोखेबाजों से सावधान रहें. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अनावश्यक विवाद से बचें. भूमि और वाहन के लेन-देन में सतर्कता बरतें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरी
दान: चमेली का तेल


धनु राशि
धनु राशि धर्म-कर्म से जुड़े रहेंगे. समय भाग्यशाली रहेगा और सहयोग मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
दान: दही


मकर राशि
मकर राशि वालों पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन जिद्दीपन से नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
दान: उर्द और दही गाय को खिलाएं


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों जमीन-जायदाद का विवाद सुलझेगा और धन का आगमन होगा. सुबह शुभ समाचार मिलेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
दान: हरी सब्जियां


मीन राशि
मीन राशि वालों आज उत्साह से भरा दिन रहेगा. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और लाभ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
दान: नीले वस्त्र


ये भी पढ़िए-  Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त और राहुकाल का जानें समय