Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार-झारखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. Oil India Limited कंपनी ने ग्रेड 3 के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस दौरान 535 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन कि प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त से 23 सितंबर, 2021 तक आवेदन दे सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी. ऑयल इंडिया के पदों पर होने वाली भर्ती डिब्रूगढ़, तिनसुखिया, सिवासनगर असम और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के लिए होगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इन पदों पर होगी भर्ती 


पद                                        संख्या 
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड                     38 
फिटर ट्रेड                              144 
मैकेनिक मोटर व्हीकल             42 
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड        40 
टर्नर ट्रेड                               04 
ड्रॉफ्ट्समैन सिविल ट्रेड            08 
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड              81 
मशीनिस्ट ट्रेड                       13 
मैकेनिक डीजल ट्रेड               97 


आयु सीमा और फीस


जनरल कैटगरी में शामिल 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के लिए 18 से 35 वर्ष तक के छात्र इस जॉब को करने के लिए मान्य होंगे. वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 200 रुपये, एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ विकलांगजन /एक्स-सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क है.