Bihar Trending Quiz: भगवान बुद्ध, महावीर और आर्यभट्ट की धरती कहे जाने वाली बिहार कई मायनों में देश-विदेश में विख्यात है. यहां की कला, खूबसूरती, भोजन, संस्कृति, सत्कार भाव, ऐतिहासिक स्थल, धरोहर, पहनावा, भाषा, आदि काफी प्रसिद्ध है. अगर आप किसी कंपैटिटिव परीक्षा या फिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बिहार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और अनोखी बातों के बारे में जानकारी जरूर से होनी चाहिए, जो अक्सर परीक्षा में पूछ दिए जाते हैं और जिसकी वजह से बिहार खास और सबसे अलग है. चलिए हम आपको सवाल-जवाब के माध्यम से बिहार से जुड़े 10 अनोखी बातों के बारे में बताते हैं, जिसे आप चाहे तो नोट भी करके रख सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें: बिहार की कितनी जमीन झारखंड के पास चली गई थी? ऐसे ही 10 सवाल के जवाब यहां देखें


सवाल 1- साल 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार की आबादी कितनी थी? 
जवाब-  2001 की जनगणना के मुताबिक, बिहार की आबादी 83 मिलियन थी. 


सवाल 2- बिहार के किस जिले को सिल्क सिटी के नाम से जाना जाता है? 
उत्तर- बिहार के भागलपुर जिले को सिल्क सिटी के नाम से जाना जाता है


सवाल 3- बिहार के किस जिले में सोने का सबसे बड़ा भंडार है? 
उत्तर-  बिहार के जमुई जिले में सोने का सबसे बड़ा भंडार है. 


सवाल 4- बिहार में एशिया की सबसे बड़ी और मीठे पानी की गोखुर झील कहां और कौन सी है? 
उत्तर-  बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित कांवर झील एशिया की सबसे बड़ी और मीठे पानी की गोखुर झील है. 


सवाल 5- बिहार में पहला कांग्रेस सत्र कब और कहां आयोजित हुआ था? 
उत्तर- बिहार में पला कांग्रेस सत्र राजधानी पटना में साल 1912 में आयोजित हुआ था. 


ये भी पढ़ें: बिहार में आने वाला सबसे पहला अंग्रेज कौन, किसने बनाया था मुंगेर को अपनी राजधानी?


सवाल 6- बिहार के किस जिले में राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है? 
जवाब- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में राज्य का एकमात्र वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान है. 


सवाल 7- बिहार के किस जिले में देश का एकमात्र डॉल्फिन सेंचुरी हैं? 
जवाब- बिहार के भागलपुर जिले में देश का एकमात्र विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी है. 


सवाल 8- बिहार के किस नदी को शोक कहा जाता है? 
जवाब- बिहार के कोसी नदी को शोक कहा जाता है. 


सवाल 9- बिहार देश में किस फसल के उत्पादन में सबसे आगे है?
जवाब- बिहार देश में मखाना के उत्पादन में सबसे आगे है. 


सवाल 10- बिहार में डालमिया नगर किसके लिए प्रसिद्ध है? 
जवाब- बिहार के रोहतास जिले में स्थित नगर डालमिया, चमड़ा के लिए प्रसिद्ध है. 


बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!