पटनाः Bihar Weather Update, 4 march 2023: देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. बिहार के लोगों को मार्च महीने में ही अप्रैल और मई वाली गर्मी का अहसास होने लगा है. बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग की रिसर्च में खुलासा हुआ कि बिहार से फरवरी में कई बार पश्चिमी विक्षोभ गुजरा. जिसका असर मौसम पर नहीं दिखा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्च से ही गर्मी ने बिहार में सभी लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया हैं. वहीं पछुआ हवा चलने की वजह से मार्च में ही लू चलने की आशंका है. गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. 


मौसम विभाग के अनुसार, इस बार लोगों को मार्च और अप्रैल की गर्मी सबसे ज्यादा सताएगी. अप्रैल में ही लू चलना शुरू हो जाएगी. धूप में जलन का अहसास होगा. इससे ज्यादा देर तक बाहर रहने वालों की स्किन में जलन की समस्या शुरू हो सकती है. वहीं प्रदेश के 19 जिलों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. 


आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज शनिवार 4 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा. दोपहर के समय में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. दिन भर बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज सूर्योदय सुबह 6:10 बजे और सूर्यास्त शाम 5:52 बजे होगा. बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को भागलपुर और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. जिसमें औरंगाबाद का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. 


जानें किन जिलों में कितना रहा तापमान 
भागलपुर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा 
गया का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा 
भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा
पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा 
वाल्मीकि नगर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा
मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा 
सुपौल में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा 
अररिया में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा 
जमुई में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा 
सुपौल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा 
छपरा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा


यह भी पढ़ें- Holi Special Train: होली पर दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये स्पेशन ट्रेन