केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संजय मयूख को बांधी राखी, मिला ये गिफ्ट

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं. जहां राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न जगहों से आये बच्चों के साथ राजभवन में रक्षाबंधन मनाया.

जी बिहार-झारखंड वेब टीम Thu, 11 Aug 2022-9:45 pm,
1/5

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख को राखी बांधी. स्मृति ईरानी ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर संजय मयूख राखी बांधी और उन्हें लंबी उम्र की दुआ मांगी.

2/5

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राखी बांधी और संजय मयूख की आरती उतारी. 

3/5

रक्षा बंधन के अवसर पर संजय मयूख ने अपनी बहन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रध्वज दिया. 

4/5

स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभी क्षेत्र से सांसद हैं, और वर्तमान में वो केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं. 

 

5/5

वहीं, संजय मयुख भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सह विधान पार्षद हैं. बिहार की राजनीति में  संजय मयुख काफी सक्रिय रहते हैं. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link