Vastu Tips: हिंदू धर्म में बांसुरी का बहुत महत्व है. बांसुरी का संबंध भगवान श्री कृष्ण से होता है. बांसुरी भगवान श्री कृष्ण का प्रिय वाद्य बताया गया है. वहीं, वास्तु शास्त्र में बांसुरी के संबंध में कई चीजों के बारे में बताया गया है. बांसुरी को घर में रखने के कई नियम बनाए गए हैं. जिससे आपके घर का वास्तु दोष समाप्त हो सकता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1.बांसुरी बांस से बनाई जाती है. जिसके कारण बांसुरी से बहुत सुरीला संगीत निकलता है. बांसुरी का उपयोग करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त कर सकते हैं. साथ ही इससे आपके घर की कई परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी. आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखने के उपाय.


2.बांसुरी को बहुत शुभ माना जाता है. क्योंकि इसका संबंध सीधे भगवान से है. वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में या फिर करियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी बांसुरी को आप अपने कार्यस्थल पर रखें.  इससे आपकी नौकरी या फिर करियर में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. 


3.इसके अलावा बिजनेस या फिर कारोबार में आ रही परेशानियों के लिए भी बांसुरी का उपाय सबसे ज्यादा कारगर है. वास्तु के अनुसार अपनी दुकान या फिर ऑफिस में किसी भी कृष्ण मंदिर से लेकर बांसुरी को रखें. इससे जल्द ही आपको बिजनेस में सफलता हासिल होगी. 


4.वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों के लिए भी बांसुरी का उपाय बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक पति पत्नी अपने बेडरूम में एक बांसुरी लटकाएं. इससे उनके रिश्ते में मधुरता आएगी और लड़ाई झगड़े समाप्त होंगे. 


5.घर में हर रोज कुछ समय के लिए बांसुरी बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. साथ ही घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है और सुख समृद्धि बनी रहती है. 


ये भी पढ़िये: Bihar Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठंड, बिहार में पछुआ हवाओं का प्रकोप जारी