जापान में निकली कांवड़ यात्रा, विदेश में भी नजर आया भारतीय संस्कृति का रंग, देखें तस्वीरें

Kanwar Yatra Tokyo: विदेशों में भी भारतीय समुदाय के लोग कांवड़ यात्रा निकाल कर अपनी संस्कृति व सभ्यता से जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे हैं. मुंगेर जिले के रहने वाले....

जी बिहार-झारखंड वेब टीम Wed, 19 Jul 2023-8:00 pm,
1/6

Kanwar Yatra Tokyo: विदेशों में भी भारतीय समुदाय के लोग कांवड़ यात्रा निकाल कर अपनी संस्कृति व सभ्यता से जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे हैं. मुंगेर जिले के रहने वाले अप्रवासी भारतीय आनंद विजय सिंह के साथ भारतीय और जापानी कांवर यात्रा में शामिल हुए. 

 

2/6

जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान संगठन की ओर से यह कांवड़ यात्रा निकाली गई. इसका विधिवत उद्घाटन जापान में भारत के राजदूत सीबी जार्ज ने किया. इस दौरान भारतीय दूतावास के उप राजदूत मयंक जोशी व प्रधान सचिव मनोज सिंह भी मौजूद थे. 

3/6

राजदूत ने इस कांवर यात्रा की तस्वीरों को ट्वीट भी किया है. इस कांवर यात्रा का शुभारंभ फुनाबेरी स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर से हुआ जो साइतामा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गया. 

4/6

बिहार झारखंड एसोसिएशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने बताया कि वह जून माह में अपने पैतृक घर चंदनिया पहुंचे थे. इस दौरान वह बड़े जार में सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर गए और वहां से हवाई जहाज से जापान गंगाजल लेकर पहुंचे थे. 

 

5/6

विजय सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2022 से वह जापान में कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं जिसमें टोक्यो में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी के साथ जापान के नागरिक पूरे आस्था के साथ शामिल होते हैं. 

6/6

कांवरियों के जत्थे में शामिल शिव भक्तों ने पवित्र सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक किया और बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए.  

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link