रांची : Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया की घोषणा हो गई है. शशि थरूर, दिग्विजय सिंह जैसे नामी-गिरामी चेहरे तो इस चुनाव में अपना दाव ठोक ही चुके हैं अब खबरों की मानें तो झारखंड से कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लडने की तैयारी कर चुके हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गुरुवार को ही केएन त्रिपाठी ने खरीदा था पर्चा 
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए केएन त्रिपाठी आज नामांकन करेंगे, त्रिपाठी ने पहले ही पर्चा खरीदा हुआ है. केएन त्रिपाठी झारखंड के पलामू से आते हैं.  


हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रह चुके हैं केएन त्रिपाठी 
केएन त्रिपाठी झारखंड के मेदिनीनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. 2013 में वह हेमंत सरकार में मंत्री भी बने. झारखंड कांग्रेस के जाने माने चेहरे में से एक केएन त्रिपाठी इंटक की भी राजनीति करते हैं. केएन त्रिपाठी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. 


राजनीति में आने से पहले सेना में रह चुके हैं केएन त्रिपाठी
बता दें कि केएन त्रिपाठी सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पहले सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं. वह एयरफोर्य में काम कर चुके हैं. नौकरी छोड़ वह सियासत में आए और कांग्रेस का दामन थामा. साल 2005 में डाल्टनगंज से इंदर सिंह नामधारी के खिलाफ चुनाव लड़ा और यहां उन्हें हार मिली. इसके बाद 2009 में इसी सीट से वह एक बार फिर चुनाव लड़े और उन्हें जीत हासिल हुई. इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार सौंपा गया. 


केएन त्रिपाठी बोले, सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से लड़ रहा हूं चुनाव 
पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए के एन त्रिपाठी ने कहा कि वह कांग्रेस के एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से चुनाव लड़ रहे हैं और वह पार्टी के नेताओं से  अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. 


ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में सहरसा की सानिया को मिली सफलता