रांची: Jharkhand Politics: निर्वाचन आयोग ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसको लेकर कहा की.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं, जब पांच, छह चरणों का लंबा चुनाव होता था तो वो नीरस हो जाता था और लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर डालता था, आचार संहिता के चलते विकास बाधित होता था.


यह भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election 2024 Date Schedule: 2 चरणों में मतदान, जानिए किस सीट पर कब पड़ेंगे वोट


झारखंड सरकार पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 2,000 रुपए चूल्हा खर्च और 6,000 रुपए हर गरीब को देने की बात कही. मुख्यमंत्री को चार साल 10 महीने तक याद नहीं आई, लेकिन अंतिम समय में अपनी हार को देखते हुए वो मंईयां सम्मान राशि देने लगे. भाजपा नेता ने आगे बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों और प्रत्याशियों के मंथन का दौर लगभग समाप्त हो गया है. पार्टी किसी भी समय उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है.


बता दें कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को हगी. वहीं पहले चरण में जिन 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर की सीटें शामिल हैं.


वहीं दूसरे चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी की सीटें शामिल हैं.


इनपुट- आईएएनएस के साथ


झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी . झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!