खूंटी:Jharkhand News: झारखंड में अफीम माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दी है. पुलिस ने राजधानी रांची से सटे खूंटी के विशेष क्षेत्रों के खेतों में अफीम की फसल को नष्ट किया. जिले के विशेष क्षेत्रों के खेतों में जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा विनष्टीकरण किया गया. इसी क्रम में मारंगहादा, मुरहू और अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने हल, बैल और ट्रैक्टर से खेतों को रौंदा गया. जिसमें अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसोकुटी पंचायत के ग्राम जरंगा में नदी किनारे जंगल तरफ खेतों में लगे लगभग 25 डिसमिल अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अफीम माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोजोहातु एवं दुलमी में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा ग्रामीणों के सहायता से लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से लगाए गए अफीम फसल को नष्ट कर खेत में रबी फसल की बुआई के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही ग्रामीणों के द्वारा अफीम को भी नष्ट कर खेत में चना एवं सरसों की बुवाई ग्रामीणों के द्वारा करवाया गया. सशस्त्र बल, पुलिस व वन विभाग ने अफीम तस्करों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वन भूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया है. 


ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 75 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट, सीआरपीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई


फसल को पुलिस ने किया नष्ट
इसके अलावा इलाके के गांवों में घुम-घुमकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई. इसके अलावा अफीम की खेती व इसका सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से अफीम की खेती करने वाले की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से देने का अनुरोध किया गया. इससे पहले हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत के मुढिया जंगल में भी पुलिस के द्वारा लगभग 75 एकड़ वनभूमि पर लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया.


इनपुट- ब्रजेश कुमार