खूंटीः जनजातीय गौरव दिवस को लेकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर खूंटी की धरती को सजा दिया गया है और जगह-जगह फ्लेक्स कटआऊट लगाकर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के चित्र से शहर को पाट दिया गया है. परिषद को राष्ट्रपति के ठहरने के लिए तैयार कर लिया गया है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

होगा केवल माल्यार्पण का कार्यक्रम
हालांकि खूंटी नगर में राष्ट्रपति का कार्यक्रम अब नहीं होगा, लेकिन भगवान बिरसा मुण्डा के गांव खूंटी जिले के उलिहातू में केवल माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.


सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी राष्ट्रपति
बता दें कि खूंटी जिले में सार्वजनिक कार्यक्रम पर ग्रहण लग गया है और अब महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू खूंटी के सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. केवल द्रौपदी मुर्मू सीधे उलिहातू में बनाए गए हेलीपेड में उतरेंगी और भगवान बिरसा मुण्डा के आवास पर माल्यार्पण करेंगी. उसके बाद उलिहातू के बिरसा कॉम्प्लेक्स में बने आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगी और उन्हें बिरसा मुंडा आवास में खूंटी का विशेष उत्पादित फल ड्रेगन फ्रूट्स का रसास्वादन करेंगी. उन्हें ग्रामीण स्वावलंबी किसान द्वारा उत्पादित फल ड्रेगन फ्रूट्स भेंट किया जाएगा.


उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले बिरसा मुंडा के आवास में पूजा अर्चना और माल्यार्पण करके उनके वंशजों से मुलाकात करेंगी. उसके बाद उनके दत्तक पुत्री से कुछ देर मुलाकात भी करेंगी. राष्ट्रपति के साथ भारत सरकार के जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव भी रहेंगे.


सड़कों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम 
बता दें कि, बिरसा मुंडा आवास को रंग रोगन करके तैयार कर लिया गया है और गेंदा फूल और रजनीगंधा से सजा दिया गया है. सड़कों में पूरी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के ख्याल से चप्पे में पुलिस तैनात रहेंगी. तीन हजार से अधिक बलों में सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी और जिला पुलिस सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
इनपुट-ब्रजेश कुमार


यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम रद्द होने के बाद सियासत तेज, जेएमएम ने कही ये बात