रांची: Draupadi Murmu NDA:एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची तो रांची हवाई अड्डे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम दिखे. एयरपोर्ट से बाहर निकल कर द्रौपदी मुर्मू ने अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. कतारबद्ध समर्थकों के पास जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. एयरपोर्ट से सीधे वो बीएनआर होटल पहुंची जहां पहले से एनडीए के विधायक और सांसद मौजूद थे, कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद थे. द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी , बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास भी रांची पहुंचे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्मिक रहा संबोधन
बीएनआर होटल में आयोजित एनडीए के विधायक और सासदो की बैठक में द्रौपदी मुर्मू ने मार्मिक तौर पर संबोधित किया और भावनात्मक अपील करते हुए झारखंड के सभी 81 विधायक, सभी 14 लोकसभा सांसद और सभी 6 राज्यसभा सांसद से अपने पक्ष में समर्थन मांगा. खुद को झारखंडी बताया और कहा उनके पूर्वज भी झारखंड से हैं. बैठक के बाद पद्मश्री मुकुंद नायक ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में गुनगुना कर देश भर के सभी दलों से पार्टी से ऊपर उठ कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील की, तो पद्म श्री अशोक भगत ने भी बी एन आर में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात किया. 


सीएम ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया
प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. सीएम ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भी दी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे सकते हैं. झारखंड में झामुमो के 30 विधायक है, जबकि दो सांसद हैं. हालांकि झामुमो की ओर से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की कोई घोषणा नहीं की है. 


यह भी पढ़िएः RCP Singh: भाजपा में नहीं शामिल हुए आरसीपी सिंह, तेलंगाना भाजपा के ट्वीट से हुई गफलत