Chandrayaan-3 की लैंडिंग टीम में शामिल हैं जमशेदपुर के युवा वैज्ञानिक Ayush Jha, मिशन को लेकर झारखंड के लोग उत्साहित

सौरभ झा Wed, 23 Aug 2023-10:31 pm,

Mission Chandrayaan-3: भारत द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान-3 का अब से कुछ देर में चांद पर लैंडिंग होने वाला है. इस ऐतिहासिक पल को लेकर हर भारतीय गौरवान्वित हो रहा है. वहीं देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा पाठ हवन और यज्ञ का दौर जारी है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर झारखंड के लोग भी उत्साहित हैं. झारखंड के लोगों को इस बात का गर्व है कि चंद्रयान-3 के कई महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण भारी अभियंत्रण निगम, एचईसी में किया है. वहीं लोगों को इस बात की भी खुशी है की चंद्रयान तीन की लैंडिंग टीम में जमशेदपुर के युवा वैज्ञानिक आयुष झा शामिल हैं. आयुष झा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कर चुके हैं. वही रांची से सटे खूंटी जिला के तोरपा के रहने वाले संतोष यादव भी इसरो में वैज्ञानिक हैं और इनका भी योगदान चंद्रयान-3 में अहम रहा है. इधर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर रांची में सारना समाज द्वारा विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई. प्रकृति पूजक इस समाज की महिला और पुरुषों ने एक साथ माता सरना की पूजा की. लोगों ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की दुआ है कि चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग निर्धारित समय पर हो और विश्व में एक बार फिर से भारत का मान सम्मान बढे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link