Advertisement
  • Saurabh Jha

    सौरभ झा

    Multimedia Producer

    सौरभ झा बिहार के रहने वाले हैं और अभी ज़ी न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हैं.

    सौरभ कुमार झा ज़ी न्यूज के रीजनल चैनल, ज़ी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड में राजनीति और अपराध सहित कई समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया में उनका सफर, जो एक कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर शुरू हुआ था, पिछले 4.5 सालों से बिना रुके जारी है.

Stories by Saurabh Jha

Opinion: NEET छात्रा मामला बनेगा प्रशासनिक जवाबदेही और कानून के शासन का लिटमस टेस्ट

Patna NEET Student Death Case

Opinion: NEET छात्रा मामला बनेगा प्रशासनिक जवाबदेही और कानून के शासन का लिटमस टेस्ट

Patna NEET Student Death Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे बिहार में उबाल पैदा कर दिया है. पुलिस द्वारा इसे शुरुआत में आत्महत्या करार दिए जाने के बावजूद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में यौन शोषण के साक्ष्य मिले हैं. परिजनों ने रसूखदार नेताओं और पुलिस के गठजोड़ पर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. यह मामला भारत के नए आपराधिक कानूनों (BNS और BNSS) के कार्यान्वयन की पहली बड़ी चुनौती बन गया है.

Jan 31,2026, 12:24 PM IST

Video: नावाडीह फाटक पर बड़ा रेल हादसा टला, गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ने ट्रक को मारी टक्कर

Deoghar News

Video: नावाडीह फाटक पर बड़ा रेल हादसा टला, गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ने ट्रक को मारी टक्कर

देवघर-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित नावाडीह रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण रेल दुर्घटना होते-होते बची. जसीडीह स्टेशन से खुलने के बाद गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन संख्या 13510 (गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस) ट्रैक पार कर रहे एक चावल लदे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:38 बजे फाटक खुला होने के कारण ट्रक ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई. लोको पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से रफ्तार कम हो गई, जिससे बड़ी तबाही टल गई.

Jan 22,2026, 19:22 PM IST

Video: सहरसा में पासिंग आउट परेड के बाद महिला होमगार्डों ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, कमांडेंट ने मांगा जवाब

Saharsa news

Video: सहरसा में पासिंग आउट परेड के बाद महिला होमगार्डों ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, कमांडेंट ने मांगा जवाब

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से अनुशासनहीनता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप में ट्रेनिंग पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'पासिंग आउट परेड' के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कई महिला होमगार्ड जवान पुलिस की वर्दी पहने हुए विवादास्पद भोजपुरी गाने "मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में रे..." पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. यह घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है, जब कटिहार जिले की 179 महिला प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ था.

Jan 22,2026, 19:11 PM IST

दरभंगा पुलिस की हुई फजीहत! कैदी ने दिया चकमा, भागा और अंडरग्राउंड नाले में जा छिपा

Darbhang News

दरभंगा पुलिस की हुई फजीहत! कैदी ने दिया चकमा, भागा और अंडरग्राउंड नाले में जा छिपा

बिहार के दरभंगा में एक बेहद अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहाँ लहेरियासराय थाने की पुलिस उस समय हक्का-बक्का रह गई जब उनकी गिरफ्त से एक कैदी फिल्मी अंदाज में फरार होकर गंदे नाले में जा घुसा. पुलिस अब घंटों से नाले के बाहर खड़ी होकर कैदी को बाहर निकलने के लिए 'मिन्नतें' कर रही है. दरअसल, लहेरियासराय थाने की पुलिस एक कैदी को मेडिकल जांच के लिए बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर आई थी. जैसे ही पुलिस की गाड़ी अस्पताल परिसर में रुकी और कागजी कार्यवाही शुरू हुई, कैदी ने सतर्कता में कमी का फायदा उठाया.

Jan 20,2026, 15:33 PM IST

जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से छात्रावास में लगी आग, 6 छात्र बेहोश

Jehanabad news

जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से छात्रावास में लगी आग, 6 छात्र बेहोश

जहानाबाद के हुलासगंज स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के छात्रावास में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के प्रयास में अग्निशमन गैस और धुएं के कारण दम घुटने से 6 छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, हुलासगंज के छात्रावास के एक हिस्से में सोमवार को अचानक आग की लपटें उठने लगीं. शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है. आग देखते ही छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

Jan 20,2026, 0:11 AM IST

Dilip Jaiswal Interview: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का Exclusive इंटरव्यू

Dilip Jaiswal

Dilip Jaiswal Interview: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का Exclusive इंटरव्यू

बिहार सरकार के उद्योग एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एक विशेष साक्षात्कार में बिहार के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बात रखी. उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव से लेकर दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट जैसे विकास कार्यों को बिहार की नई पहचान बताया. साक्षात्कार के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने नितिन नवीन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किए जाने की संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस नामांकन में अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेताओं के साथ-साथ बिहार के 20 वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई.

Jan 19,2026, 20:55 PM IST

'कौन हैं प्रशांत किशोर?', ललन सिंह का तंज, आरसीपी सिंह पर भी बरसे केंद्रीय मंत्री

Lalan Singh

'कौन हैं प्रशांत किशोर?', ललन सिंह का तंज, आरसीपी सिंह पर भी बरसे केंद्रीय मंत्री

लखीसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोला है. जेडीयू में इन नेताओं की वापसी की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए ललन सिंह ने तंज कसा कि प्रशांत किशोर जैसे लोगों को वह पहचानते तक नहीं हैं. उन्होंने याद दिलाया कि यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने नीतीश कुमार को 'मिट्टी में मिलाने' की बात कही थी. वहीं, आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने उन्हें पार्टी की दुर्गति का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के कारण ही बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू 74 सीटों से घटकर 42 पर आ गई थी.

Jan 18,2026, 17:55 PM IST

झारखंड में ईडी VS पुलिस! शिकायतकर्ता संतोष कुमार के घर की सुरक्षा हुई चाक-चौबंद

Jharkhand news

झारखंड में ईडी VS पुलिस! शिकायतकर्ता संतोष कुमार के घर की सुरक्षा हुई चाक-चौबंद

ईडी अधिकारियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाने वाले संतोष कुमार के रांची स्थित घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. चुटिया के जग्गी कंपाउंड में स्थित उनके आवास के बाहर रांची पुलिस ने सुरक्षा जवानों की तैनाती की है. यह कदम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उठाया गया है. संतोष कुमार ने रांची के एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें प्रताड़ित किया. इस शिकायत के बाद रांची पुलिस काफी सक्रिय है और गुरुवार को पुलिस की एक टीम ने हिनू स्थित ईडी कार्यालय जाकर जांच-पड़ताल भी की थी.

Jan 16,2026, 17:22 PM IST

Madhupur Temple Dispute: 'अपनों की जमीन पर मंदिर भी नहीं बना सकते हिंदू'- निशिकांत दुबे

Nishikant Dubey

Madhupur Temple Dispute: 'अपनों की जमीन पर मंदिर भी नहीं बना सकते हिंदू'- निशिकांत दुबे

झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालगढ़ में मंदिर निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक गलियारे में तूल पकड़ चुका है. गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर तीखा हमला बोला है. झारखंड के मधुपुर स्थित लालगढ़ के धोबी टोला में गुरुवार सुबह उस समय तनाव फैल गया जब एक पक्ष के लोगों ने मंदिर निर्माण का विरोध किया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प और जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही सांसद डॉ.

Jan 15,2026, 20:44 PM IST

सम्राट चौधरी ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन सरकार में बिहार की आर्थिक प्रगति हुई तेज

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन सरकार में बिहार की आर्थिक प्रगति हुई तेज

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास '5 देशरत्न मार्ग' पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. उन्होंने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि बिहार में वर्तमान में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित 'प्रगति' (PRAGATI) बैठक की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हाल ही में इसकी 85वीं बैठक संपन्न हुई है, जिसमें राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बड़ी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई.

Jan 5,2026, 22:11 PM IST

बिहार की बेटियों का अपमान करने वाले को पकड़कर लाओ, 10 लाख का इनाम पाओ: MLA IP Gupta

IP Gupta

बिहार की बेटियों का अपमान करने वाले को पकड़कर लाओ, 10 लाख का इनाम पाओ: MLA IP Gupta

बेगूसराय पहुंचे सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की बेटियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा प्रहार किया है. विधायक ने गिरधारी लाल साहू के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में लड़कियां "20-25 हजार रुपये में मिल जाती हैं." विधायक गुप्ता ने इसे न केवल बिहार की बेटियों का अपमान बताया, बल्कि इसे पूरे राज्य की गरिमा पर चोट करार दिया. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए एक बड़ा ऐलान किया कि जो कोई भी गिरधारी लाल साहू को पकड़कर बिहार लाएगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

Jan 3,2026, 18:22 PM IST

'कभी कभी इंसान का दिमाग आपा खो देता है...', बीजेपी नेता के गंदे बोल पर दिलीप जायसवाल का कड़ा प्रहार

Dilip Jaiswal

'कभी कभी इंसान का दिमाग आपा खो देता है...', बीजेपी नेता के गंदे बोल पर दिलीप जायसवाल का कड़ा प्रहार

उत्तराखंड के एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित और अपमानजनक बयान पर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. इस तीखी प्रतिक्रिया के बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो चुका होता है. मंत्री दिलीप जायसवाल ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयानों के पीछे कोई 'पति' या 'पद' नहीं होता, बल्कि वह व्यक्ति स्वयं गलत होता है जो मर्यादाओं को लांघता है. उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया.

Jan 3,2026, 18:11 PM IST

VIDEO: सवालों से भागते नजर आये संजय सरावगी, बिहार की महिलाओं के अपमान पर साधी चुप्पी

Sanjay Saraogi

VIDEO: सवालों से भागते नजर आये संजय सरावगी, बिहार की महिलाओं के अपमान पर साधी चुप्पी

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी से उत्तराखंड के एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया. पत्रकारों ने जब इस संवेदनशील मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी. संजय सरावगी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने इस विवादित बयान पर कोई भी जवाब देने से परहेज किया. सवाल सुनते ही उन्होंने अपनी गाड़ी के ड्राइवर को आगे बढ़ने का इशारा किया और बिना कुछ कहे वहां से निकल गए. उत्तराखंड के मंत्री के पति की टिप्पणी से बिहार की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है, जिसे लेकर राज्य में आक्रोश है.

Jan 3,2026, 16:33 PM IST

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- मनरेगा पर गलत बोल रहे

Jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- मनरेगा पर गलत बोल रहे

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनरेगा पर दिए बयान को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल किसी बात से प्रेरित होकर ऐसा कह रहे हैं. मनरेगा का स्वरूप नहीं बदला है और पहले 100 दिन की गारंटी थी, जो अब 125 दिन की हो गई है. यह एक अच्छा बदलाव है और योजना और सफलता से चलेगी. नाम बदलने के सवाल पर मांझी ने कहा कि 'जी राम जी' किया गया है. उन्होंने गांधी जी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे गांधी जी ने भी अंतिम शब्द राम कहा था. इसके अलावा, राज्यसभा में एक सीट मांगने पर संतोष सुमन के बयान पर मांझी ने प्रतिक्रिया दी. सुमन ने कहा कि एक आदमी की मांग से क्या होता है.

Dec 27,2025, 17:11 PM IST

बिहार क्रिकेट के युवा सितारों की धमक! BCA के कन्वेनर मुकेश चौधरी ने की सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

Mukesh Chaudhary

बिहार क्रिकेट के युवा सितारों की धमक! BCA के कन्वेनर मुकेश चौधरी ने की सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर मुकेश चौधरी ने युवा क्रिकेटरों सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सकीबुल गनी बिहार क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और बड़े शतक जड़कर टीम को मजबूत बना रहे हैं. मुकेश चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी की अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. दोनों खिलाड़ियों को उनके शतकीय पारी के लिए बधाई दी. बता दें कि सकीबुल गनी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक ठोककर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बन गए.

Dec 24,2025, 17:11 PM IST

VIDEO: बिहार टीम के कप्तान सकीबुल गनी ने खेली धुआंधार पारी, गांव में जश्न का माहौल

Shakibul Gani

VIDEO: बिहार टीम के कप्तान सकीबुल गनी ने खेली धुआंधार पारी, गांव में जश्न का माहौल

मोतिहारी के अगरवा मोहल्ले से ताल्लुक रखने वाले सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. बिहार टीम के कप्तान शकिबुल ने रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में 128 रन ठोककर सबको हैरान कर दिया. इस दौरान बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन का विशाल स्कोर बनाया. शकिबुल के पिता मोहम्मद मन्नान गनी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, सबसे छोटे सकीबुल को बचपन से क्रिकेट का शौक था. बाकी बेटे भी क्रिकेट कोचिंग से जुड़े हैं. सकीबुल की मां ने कहा कि वह 8 साल की उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था. घर ट्रॉफी और मेडल से भरा पड़ा है.

Dec 24,2025, 16:33 PM IST

VIDEO: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लापरवाह राजस्व कर्मचारी को सामने बिठा लगा दी क्लास, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे

Deputy CM vijay sinha

VIDEO: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लापरवाह राजस्व कर्मचारी को सामने बिठा लगा दी क्लास, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे

मुजफ्फरपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को मुजफ्फरपुर में पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' (जनता दरबार) के दौरान उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों में अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाया. हजारों फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए डिप्टी सीएम उस समय बेहद तल्ख हो गए जब मुशहरी अंचल के सतपुरा में एक राजस्व कर्मचारी की भारी कोताही सामने आई.

Dec 22,2025, 18:44 PM IST

कंगना रनौत ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका माथा, कहा- 'खुद को धन्य महसूस कर रही हूं'

kangana ranaut

कंगना रनौत ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका माथा, कहा- 'खुद को धन्य महसूस कर रही हूं'

देवघर, झारखंड: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी, हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद कंगना रनौत सोमवार को झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं. उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक इस पवित्र धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद लिया. मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा, "यह पहली बार है जब मैंने यहाँ प्रार्थना की है और मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रही हूँ. मेरी कामना है कि मुझे बार-बार यहाँ आने का अवसर मिले." उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बाबा से सभी की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की है.

Dec 22,2025, 18:11 PM IST

'सभी सांसद-विधायक लेते हैं 10% कमीशन, तुम भी लो गाड़ी खरीदो...', मांझी ने बेटे संतोष को दी सलाह

Jitan Ram Manjhi

'सभी सांसद-विधायक लेते हैं 10% कमीशन, तुम भी लो गाड़ी खरीदो...', मांझी ने बेटे संतोष को दी सलाह

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को सलाह दी कि सांसद और विधायक अपने फंड से 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं, तुम भी लो. मांझी ने कहा कि वे खुद अपने सांसद फंड के कमीशन से पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर 5 करोड़ का फंड मिलता है, तो 10 प्रतिशत से 40-50 लाख रुपये बनते हैं. इस पैसे से पार्टी गाड़ी खरीद सकती है या अन्य काम कर सकती है. मांझी ने संतोष से कहा कि अगर तुम कमीशन नहीं ले रहे हो, तो यह तुम्हारी गलती है.

Dec 21,2025, 21:33 PM IST

संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर जताई चिंता, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदू सुरक्षित

Sanjay Saraogi

संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर जताई चिंता, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदू सुरक्षित

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदू सुरक्षित हैं और ऐसी घटनाओं पर सरकार की पैनी नजर है. यह बयान उन्होंने बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के 80 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में दिया. सम्मेलन ने सेवा, संस्कृति और संस्कार के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया. सरावगी ने कहा कि मोदी सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Dec 21,2025, 16:44 PM IST

VIDEO: बेतिया में चलती कार में लगी भीषण आग, शिक्षिका और ड्राइवर ने किसी तरह बचाई जान

Bettiah news

VIDEO: बेतिया में चलती कार में लगी भीषण आग, शिक्षिका और ड्राइवर ने किसी तरह बचाई जान

बेतिया: जिले के मझौलिया इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. अमवा मझार के कोठी चौक के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई. कार में सवार एक शिक्षिका और उनका ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बताया जा रहा है कि शिक्षिका ड्राइवर के साथ स्कूल जा रही थीं. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Dec 20,2025, 18:11 PM IST

संजय सरावगी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहला रिएक्शन आया सामने, कहा-पार्टी मां समान

Sanjay Saraogi

संजय सरावगी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहला रिएक्शन आया सामने, कहा-पार्टी मां समान

भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा से छह बार के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. संजय सरावगी अब दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे. संजय सरावगी ने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे पार्टी को मां के समान मानते हैं. वे सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे. संजय सरावगी ने कहा कि बीजेपी में छोटे कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकते हैं, जैसा नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से साबित होता है. मिथिला क्षेत्र को भी इस नियुक्ति से बड़ा सम्मान मिला है.

Dec 15,2025, 18:44 PM IST

VIDEO: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले- पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

nitin Nabin

VIDEO: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले- पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री और पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नियुक्ति के बाद नितिन नबीन का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है. उनका मानना है कि जब कोई समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करता है, तो पार्टी के सीनियर नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं. वे आगे भी नेताओं के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.

Dec 14,2025, 19:55 PM IST

VIDEO: मैथिली ठाकुर ने पटना में विधायक आवास में किया गृह प्रवेश, दिया भावुक संदेश

Maithili Thakur

VIDEO: मैथिली ठाकुर ने पटना में विधायक आवास में किया गृह प्रवेश, दिया भावुक संदेश

प्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार की सबसे युवा भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने दिल्ली छोड़कर हमेशा के लिए बिहार लौटने का फैसला किया है. अलीनगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली 25 वर्षीय मैथिली ने हाल ही में पटना में अपने सरकारी विधायक आवास में गृह प्रवेश किया. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जंगलराज के दौर में डर और असुरक्षा के कारण उनका परिवार बिहार छोड़कर दिल्ली चला गया था, लेकिन अब बदलते बिहार ने उन्हें वापस पुकारा है. मैथिली ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें स्नेह, सम्मान और भरोसा दिया. अलीनगर की जनता ने उन्हें बेटी मानकर विधायक चुना.

Dec 13,2025, 17:22 PM IST

ZEE Sarthak Samvad: मंत्री दीपिका पांडे सिंह का दावा - 'झारखंड में PESA एक्ट सबसे बेहतर तरीके से होगा लागू'

ZEE Sarthak Samvad

ZEE Sarthak Samvad: मंत्री दीपिका पांडे सिंह का दावा - 'झारखंड में PESA एक्ट सबसे बेहतर तरीके से होगा लागू'

ZEE सार्थक संवाद कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने राज्य के विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर बात की. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम सभाओं को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दे रही है, क्योंकि ये ग्रामीण विकास की धुरी हैं. उन्होंने आदिवासियों को राज्य की आत्मा बताते हुए कहा कि सरकार समुदाय के लोगों के साथ मिलकर सामुदायिक जीवन को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है.

Dec 10,2025, 19:33 PM IST

रक्सौल में LPG गैस टैंकर हुआ लीक, SDPO मनीष आनंद की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Motihari News

रक्सौल में LPG गैस टैंकर हुआ लीक, SDPO मनीष आनंद की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बिहार के रक्सौल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेपाल जा रहे एक LPG गैस टैंकर से रिसाव होने लगा. यह घटना रक्सौल बायपास रोड पर पावर ग्रिड के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था. सूचना मिलते ही रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद अपनी टीम और फायर ब्रिगेड के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे. एसडीपीओ ने बिना समय गंवाए, सबसे पहले आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया. हालात की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तुरंत रिसाव स्थल के पास स्थित पावर ग्रिड को बंद करवाया और बायपास रोड पर आवागमन रोककर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया.

Dec 10,2025, 18:55 PM IST

Trending news

Read More