महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन, सलमान खान भी दिखे साथ

सौरभ झा Sun, 07 Jul 2024-7:56 pm,

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी उनके साथ मौजूद रहे. धोनी का जन्मदिन उनके दोस्तों और परिवार के बीच सेलिब्रेट किया गया. सलमान खान के साथ उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. धोनी और सलमान को एक साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं. धोनी के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेजे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link