MS Dhoni का 43वां जन्मदिन: रांची में फैंस ने धूमधाम से मनाया, अहमदाबाद से आए फैन ने ऐसे दी बधाई

सौरभ झा Sun, 07 Jul 2024-8:11 pm,

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और "कैप्टन कूल" महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन है. देशभर में उनके जन्मदिन की धूम है और रांची में भी उनके प्रशंसकों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया. फैंस ने केक काटकर और धोनी के कटआउट पर केक खिलाकर जश्न मनाया. फैन सुबोध कुशवाहा ने कहा कि वह धोनी की खुशी और सफलता की कामना करते हैं. अहमदाबाद से आए एक फैन ने बताया कि वे केवल धोनी का जन्मदिन मनाने रांची आए हैं, हालांकि धोनी से मुलाकात नहीं हो पाई. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वे धोनी से जरूर मिलेंगे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link