रांची: मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंड
झारखंड में अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है. भारतीय मौसम वैज्ञानिक केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड में अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे.
रांची: झारखंड में मौसम में एक बार फिर करवट ली है. झारखंड में अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है. भारतीय मौसम वैज्ञानिक केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड में अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे.
13, 14 और 15 दिसंबर को झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा, चाईबासा और जमशेदपुर में फॉग रहेगा और रांची के आसपास हल्का कुहासा रहेहगा. सुबह के समय में और दस बजे के आसपास तापमान कम हो जाएगा. इस दौरान सामान्य से तापमान से दो 3 डिग्री तक कम रहेगा और पूरे इलाके में बादल छाए रहेंगे.