नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ में ढांसा मार्ग पर आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार आधी रात के करीब जब गोलीबारी हुई उस वक्त नजफगढ़ के विधायक कार्यालय में नहीं थे।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को मामले में तेजी से जांच का निर्देश दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब पौने 12 बजे हुई। बाद में गहलोत को घटना की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और आगे की जांच जारी है।