Haryana Legislative Assembly: आज सुबह 11 बजे से हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की शुरूआत होने जा रही है, 3 दिनों तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन की शुरुआत शोक संदेश के साथ होगी, जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू होगा. विपक्ष राज्य की मनोहर सरकार को बॉन्ड पॉलिसी सहित कई मुद्दों पर घेरने का प्रयास करेगी. वहीं कई अहम बिल भी पेश किए जाएंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

3 दिन के सत्र में होगा 60 सवालों से सामना
हरियाणा विधानसभा के 3 दिवसीय  शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार से 60 सवाल किए जाएंगे, जिसमें टूटी सड़कें, जहरीली शराब,  बॉन्ड पॉलिसी सहित कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगी. 


ये भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: Mayor चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, कर सकती है उम्मीदवार का ऐलान


 


हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. साथ ही इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोनीपत में शराब से हुई मौत को लेकर कॉलिंग अटेंशन नोटिस दिया है. निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने भी इसी मुद्दे पर कॉलिंग अटेंशन नोटिस दिया था. आज विधानसभा में तीनों विधयकों के कॉलिंग अटेंशन नोटिस पर बहस होगी.इस मुद्दे पर बहस के दौरान सदन में हंगामें के आसार हैं. 


कांग्रेस के 5 विधायकों द्वारा लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड हरियाणा प्रदेश में बनाने को लेकर भी डिस्कशन नोटिस दिया गया है.साथ ही नेवा पोर्टल के तहत मंत्रियों द्वारा कई अहम जानकारियां रखी जाएंगी. नेवा पोर्टल के जरिए ही पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी.


हरियाणा विधानसभा में आज पेश होंगे 10 बिल
1. बेरी शाइन बिल में हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर को लेकर बिल
2. हरियाणा पंचायती राज अमेंडमेंट बिल 2022 
3. हरियाणा रूरल डेवलपमेंट अमेंडमेंट बिल 2022
4. हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन अमेंडमेंट बिल 2022 
5. असेंबली के सदस्यों की सैलरी अलाउंस और पेंशन सेकंड अमेंडमेंट बिल 2022
6. फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी अमेंडमेंट बिल 2022
7. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी अमेंडमेंट बिल 2022
8. हरियाणा सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट अमेंडमेंट बिल 2022
9. हरियाणा मुंसिपल कॉर्पोरेशन सेकंड अमेंडमेंट बिल 2022
10. हरियाणा मुंसिपल सेकंड अमेंडमेंट बिल 2022


इन 5 बिलों पर सदन में होगी चर्चा
1. हरियाणा अर्बन इमूवेबल प्रॉपर्टी टैक्स (वैलिडेशन ऑफ लिस्ट) रिपील बिल, 2022
2. हरियाणा स्मॉल टाउनस (टैक्स वैलिडेटिंग) रिपील बिल 2022
3. द हरियाणा म्युनिसिपल (टैक्स वैलिडेटिंग) रिपील बिल 2022
4. द हरियाणा माइनर कैनाल (रिपील) बिल 2022
5. द हरियाणा स्टेट ट्यूबवेल (रिपील ) बिल, 2022