Shardiya Navratri 2023

नवरात्रि में राशि अनुसार अर्पित करें मां को ये चीजें

Renu Akarniya
Oct 16, 2023

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को नवरात्रि में मां को लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और लाल फूल, लाल मिठाई का भोग लगाना चाहिए.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए सफेद वस्त्र अर्पित करने चाहिए साथ ही बताशा-केला का भोग लगाएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को मां को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और नाशपाती , मौसम्बी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मां को सफेद वस्त्र अर्पित करने चाहिए, साथ ही मखाने और सफेद मिठाई का भोग लगाने से लाभ होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को मां को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और अनार, लाल मिठाई और किशमिश का भोग लगाएं.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को मां को हरा वस्त्र और हरे रंग का फल अर्पित करना चाहिए.

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को मां दुर्गा को श्वेत वस्त्र, फल और मीठा अर्पित करना चाहिए.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करके मां का पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही लाल रंग का प्रसाद भी अर्पित करें.

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए, साथ ही मां को पीले रंग के फूल और हल्दी अर्पित करें.

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग मां को लाल, हरा या नीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं और मौसमी फल अर्पित करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को मां को नीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और को मौसमी फल अर्पित करें.

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को मां को पीला या सुनहरे रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए, साथ ही पीले रंग का फूल चढ़ाकर पूजा करें.

VIEW ALL

Read Next Story