Delhi Yamuna River Water: दिल्ली की यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से 65 हजार क्युसिक पानी छोड़ा गया. हथिनीकुंड बैराज से राजधानी दिल्ली में सोमवार को यमुना नदी में पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है. पहाड़ी इलाके और हरियाणा में लगातार बरसात के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के आसार है. वहीं 65 हजार क्यूसिक पानी नहीं यमुना नदी के खतरे के निशान को पार नहीं करेगा. यमुना नदी के पानी की तेज लहरें यह बताने के लिए काफी है कि दिल्ली की यमुना नदी फिर से तूफान पर पहुंचेगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली में जो यमुना नदी सामान्य रूप से बह रही थी. एक बार फिर से यमुना नदी के अंदर पानी की तेज लहरों की हलचल दिखाई देने लगी है. जो यह बताने के लिए काफी है कि दिल्ली में अब यमुना नदी सामान्य नहीं बल्कि प्रचंड रूप ले सकती है. मगर यह रूप यमुना नदी का कब बदलेगा यह तो देखने वाली बात होगी. जिस तरीके से पहाड़ी इलाकों और हरियाणा में जोरदार बरसात हो रही है, उसके अनुकूल अब दिल्ली की यमुना नदी धीरे-धीरे यह प्रचंड रूप में नजर आ रही है. यमुना नदी ओवरफ्लो होने से पहले ही आसपास के यमुना खादर इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को बंद करवा दिया गया है.


ये भी पढ़ें: Haryana Vidhansabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस और AAP का गठबंधन संभव- दीपक बाबरिया


वजीराबाद हथिनीकुंड बैराज के पास, जहां सिग्नेचर ब्रिज के पास मेट्रो लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा था. उसे पानी जलस्तर बढ़ने से पहले ही रोक दिया गया है. वहीं जो यमुना के किनारों पर काम करने वाले लोग हैं, वह अपना सामान लेकर वहां से बाहर वापस आ गए हैं. जिस तरीके से दिल्ली में यमुना नदी ने तेज रफ्तार पकड़ी हुई. वैसे ही कहीं ना कहीं अब लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी है, लेकिन राहत की बात यह है कि जो यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. उसके अनुकूल देखा जाए तो दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पर नहीं करेगी, लेकिन अगर लाखों क्युसिक पानी यमुना नदी में छोड़ा जाता है तो एक बार फिर से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं. 


Input: नसीम अहमद


दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!