Yamuna Water Leve: दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से ओवरफ्लो होने लगा है, जिससे लोगों की चिंता फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. लगातार पहाड़ी इलाकों में तेज बरसात और आसमानी आपदा के चलते दिल्ली की यमुना नदी में भी उसका असर दिखाई दे रहा है. यमुना नदी का जलस्तर ओवरफ्लो होकर खतरे के निशान पर के पास बहने लगा है, जिसे लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बीते दिनों दिल्ली यमुना नदी उफान पर थी और बाढ़ का मंजर अभी दिल्लीवासी भूले ही नहीं थे कि फिर से यमुना का जलस्तर ओवरफ्लो होने लगा और लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी. ज्यादातर उन लोगों की चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है. जो लोग यमुना खादर में रहते हैं या यमुना खादर में खेती-बाड़ी कर अपने घर का गुजारा चलाते हैं. बीते दिनों यमुना ओवरफ्लो होने के चलते किसानों का भारी नुकसान हुआ और कई इलाके जलमग्न हो गए.


ये भी पढ़ेंः Accident News: परिवार की खुशियों पर लगा ग्रहण, छुटि्टयां मनाने गए 6 सदस्य मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी


लेकिन, जैसे ही पानी उतरा उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और से पहले की तरह जिंदगी की रेल गाड़ी पटरी पर लाने के लिए फिर जिंदगी से कशमकश करने लगे. इसबार यमुना खादर इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अब यमुना बड़ी मुसीबत मानती हुई नजर आ रही है. फिलहाल, पिछले 3 दिनों से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि, कही न कही हथनीकुंड बैराज से धीरे-धीरे करीब 50 हजार क्यूसिक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है.


हालांकि, इस छोड़े गए पानी की काउंटिंग न ही हथनीकुंड बैराज करता है और न ही दिल्ली में रिकॉर्ड किया जाता है. क्योंकि, जो हाईएस वाटर 1 लाख क्यूसिक होता है तो ही यमुना में छोड़े गए पानी को ही लिस्ट किया जाता है. परंतु यदि कल दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक यमुना में हर घंटे छोड़े गए पानी को टोटल किया जाए तो कल यानी 15 अगस्त के दिन करीब 8 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है.


ये भी पढ़ेंः New Noida बसने से रियल एस्टेट सेक्टर में आएगा बूम, गाजियाबाद को मिलेगा बड़ा फायदा


आज 16 अगस्त रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक करीब 2 लाख क्यूसिक पानी हर घंटे हजारों क्यूसिक कर पानी छोड़ा जा चुका है, जिसके चलते यमुना का जल स्तर लेवल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. फिलहाल देखने वाली बात होगी कि दिल्ली में यमुना पहले वाला विकराल रूप ले पाएगी या नहीं, लेकिन जिस तरीके से यमुना में पानी ओवरफ्लो रहा है. उससे कहीं न कहीं अब चिंता का विषय जरूर बनता हुआ नजर आ रहा है.


यमुना नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी


राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना अपने उफान पर है यमुना नदी के पानी में जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद यमुना अपने प्रबल वेग के साथ बह रही है, तो वहीं यमुना किनारे घाट भी डूबा हुआ है. कालिंदी कुंज यमुना नदी की जहां यमुना में हुई जल स्तर की वृद्धि के बाद यमुना में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और हिमाचल में हुइ मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के यमुना में पानी कि वृद्धि हुइ है.


यमुना 205.12 मीटर से ऊपर बह रही जहां कुछ दिन पहले आए यमुना में बाढ़ के बाद कालिंदी कुंज यमुना नदी का पूरा घाट डूबा हुआ था, तो वही अब मंगलवार शाम से ही यमुना में जलस्तर की वृद्धि हुई है इसके बाद फिर से यमुना में प्रबल वेग के साथ पानी बह रही.


(इनपुटः नसीम अहमद)