नई दिल्ली:  कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का त्योहार आज है. इस मौके पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखेंगी और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य चढ़ाकर व पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलेंगी. पत्नियां अपना व्रत चांद देखने के बाद ही खोल सकती हैं, ऐसे में उन्हें इंतजार रहता है कि वो कब चंद्रमा के दर्शन कर सकेंगी. आठ अक्टूबर को आपके शहर में चांद कब नजर आएगा, इस बारे में आपको हम जानकारी दे रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

करवा चौथ पर पूजन का समय शाम 5.55 बजे से 7 बजकर 9 मिनट तक है. पूजा के बाद ही चांद निकलने पर महिलाएं अपना व्रत तोड़ सकेंगी. सभी जगह चंद्रमा रात आठ बजे के बाद भी निकलेगा.


ये भी पढ़ें- ये ब्यूटी टिप्स बनाएंगे आपको खूबसूरत, पति नहीं हटा पाएंगे चेहरे से नजर


उत्तर भारत के गाजियाबाद में चांद रात 8:30 बजे निकल सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्रमा के दर्शन 8:32 बजे होंगे. आगरा में 8:35 और चंडीगढ़ में 8:42 बजे चांद देख महिलाएं अपना करवा चौथ व्रत तोड़ सकेंगी.


ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2017: पति इन तरीकों से कर सकते हैं पत्नी को खुश


भोपाल में चांद निकलने का समय 8 बजकर 34 मिनट रहेगा. अहमदाबाद में ये समय 8:45, मुंबई में 8:35 और पुणे में 8:30 रहेगा. 


वहीं देश के पूर्वोत्तर में गुवाहाटी में रात 8:40 बजे चांद आएगा. कोलकाता में 8:35 बजे और पटना में 8:30 पर चांद के दीदार हो सकेंगे. चेन्नई में रहने वाली महिलाएं जो करवा चौथ का व्रत रखीं हैं, वे चंद्रमा के दर्शन रात 8:30 बजे कर सकेंगी. बेंगलुरु में भी चांद निकलने का समय रात 8:30 बजे ही रहेगा.