Keolari Seoni Election Result 2023: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.  जिले की केवलारी सीट पर 17 के 17 राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस के रजनीश हरवंश सिंह 122,814 वोट हासिल करते हुए 33,760 वोटों से चुनाव जीते हैं. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के राकेश पाल सिंह 89,054 वोट पाकर चुनाव हार गए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 


बता दें कि महाकौशल के कद्दावर नेता ठाकुर हरवंश सिंह का क्षेत्र कही जाने वाली केवलारी सीट भी आरक्षित है. पिछले चुनाव यानी 2018 में चार सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी. 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केवलारी सीट से मौजूदा विधायक राकेश पाल सिंह पर भरोसा जताया था, जबकि कांग्रेस ने रजनीश सिंह को टिकट दिया था.


पिछले कुछ चुनाव के नतीजे
2018 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो केवलारी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी विजयी रही. भाजपा के राकेश पाल सिंह ने कुल 85,839 वोट हासिल किए और कांग्रेस के रजनीश हरवंश सिंह को मात दी थी, जिन्होंने 79,160 वोट हासिल किए और दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजेंद्र राय 21,694 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 2013 के चुनाव में, कांग्रेस की इस सीट पर विजय हुई थी, पार्टी के प्रत्याशी को कुल 72,669 वोट मिले थे. कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रजनीश हरबंश सिंह थे. दूसरी ओर, भाजपा के डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 67,866 वोट मिले थे. हालांकि कड़े मुकाबले के बावजूद उन्हें जीत नहीं मिली थी. 2008 के चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के हरवंश सिंह ने 57,180 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. थे. इसके विपरीत, भाजपा को 51,202 वोट मिले, पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ढाल सिंह बिसेन चुनाव हार गए थे.


केवलारी विधानसभा सीट के विधायकों की सूची


1967: विमला के.पी. वर्मा (कांग्रेस)
1972: विमला के.पी. वर्मा (कांग्रेस)
1977: विमला के.पी. वर्मा (कांग्रेस)
1980: विमला के.पी. वर्मा (कांग्रेस)
1985: विमला के.पी. वर्मा (कांग्रेस)
1990: नेहा सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
1993: ठाकुर हरवंश सिंह (कांग्रेस)
1998: ठाकुर हरवंश सिंह (कांग्रेस)
2003: ठाकुर हरवंश सिंह (कांग्रेस)
2008: ठाकुर हरवंश सिंह (कांग्रेस)
2013: रजनीश हरवंश सिंह (कांग्रेस)
2018: राकेश पाल सिंह (BJP)