Lok Sabha Election 2024: भोपाल/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मध्य प्रदेश के बचे हुए 5 नाम शामिल हैं. इससे पहले आई बीजेपी की पहली लिस्ट में राज्य के 24 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे. यानी अब प्रदेश की कुल 29 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान हो गया है. आइये जानें 29 सीटों से किन-किन 8 सांसदों के टिकट कटे हैं.


BJP प्रत्याशियों की सूची
सीट 2019 2024
दमोह प्रहलाद सिंह पटेल राहुल सिंह लोधी
सीधी रीती पाठक डॉ.राजेश मिश्रा
होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह दर्शन सिंह चौधरी
जबलपुर राकेश सिंह आशीष दुबे
मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर शिवमंगल सिंह तोमर
5 सीटों के सांसद विधायक चुने गए हैं.
विदिशा रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान
ग्वालियर विवेक शेजवलकर भारत सिंह कुशवाहा
गुना केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह लता वानखेड़े
भोपाल प्रज्ञा ठाकुर आलोक शर्मा
रतलाम गुमान सिंह डामार अनीता नागर सिंह चौहान
धार छतरसिंह दरबार सावित्री ठाकुर
बालाघाट ढाल सिंह बेसेन भारती पारधी
8 सीटों पर सिटिंग सांसदों के टिकट कटे
छिंदवाड़ा नत्थन शाह कबरेती विवेक साहू
छिंंदवाड़ा BJP हार गई थी. यहां प्रत्याशी बदला गया.
खंडवा नंदकुमार सिंह ज्ञानेश्वर पाटिल
ज्ञानेश्वर पाटिल, नंदकुमार सिंह के निधन पर उपचुनाव जीतकर आए थे.
भिंड संध्या राय संध्या राय
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक वीरेंद्र खटीक
खजुराहो वीडी शर्मा वीडी शर्मा
रीवा जर्नादन मिश्रा जर्नादन मिश्रा
शहडोल हिमाद्री सिंह हिमाद्री सिंह
राजगढ़ रोडमल नागर रोडमल नागर
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता
खरगोन गजेंद्र पटेल गजेंद्र पटेल
बैतूल दुर्गादास ऊइके दुर्गादास ऊइके
इंदौर शंकर लालवानी शंकर लालवानी
उज्जैन अनिल फिरोजिया अनिल फिरोजिया
12 सीटों पर सिंटिंग सांसदों को टिकट
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते फग्गन सिंह कुलस्ते
सतना गणेश सिंह गणेश सिंह
यहां से विधानसभा चुनाव हारने पर भी सांसदी का टिकट

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


2 बार में आए 29 नाम
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट 2 मार्च दिन शनिवार को जारी की थी. इसमें 195 प्रत्याशी घोषित किए गए थे. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 24 नाम शामिल थे. दूसरी लिस्ट आज यानी 13 मार्च दिन बुधवार को 72 नामों का ऐलान किया. इसमें मध्य प्रदेश के 5 नाम शामिल हैं. इस प्रकार से 2 बार में मध्य प्रदेश के सभी नामों का ऐलान हो गया है.